Gopalganj News – गोपालगंज न्यूज़

Author: Gopalganj

  • थावे: ईटवा पुल के समीप अपराधियों ने दिनदहाड़े बाइक लूटी

    थावे थाना क्षेत्र के ईटवा पुल के समीप अपराधियों ने गुरुवार को दिनदहाड़े एक युवक की बाइक लूट ली। घटना के समय युवक थावे दुर्गा मंदिर से पूजा करने के बाद वापस अपने घर लौट रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। जानकारी…

  • फुलवरिया: मुखिया पति सहित छह पर मारपीट की प्राथमिकी

    मनरेगा योजना में बगैर काम कराए पैसों का उठाव करने के संबंध में वरीय अधिकारियों को शिकायत दर्ज करने पर दो लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस संबंध में घायल व्यक्ति के बयान पर मुखिया पति सहित छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में फुलवरिया थाना क्षेत्र…

  • गोपालगंज: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से चलेगा रक्तदान को जागरूकता अभियान

    रक्तदान के लिए लोगों के बीच फैले भ्रम को दूर करने के लिए डीबीडीटी टीम के सदस्य नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों के बीच जागरुकता अभियान चलाएंगे। डीबीडीटी टीम पूरे जिले में इस कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों में जुट गई है। आगामी तीन अगस्त से जागरुकता का यह कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। नुक्कड़…

  • पंचदेवरी: जलापूर्ति की व्यवस्था फेल, 70 लाख की योजना पर फिरा पानी

    पंचदेवरी प्रखंड मुख्यालय आने वाले लोगों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़े इसके लेकर एक दर्जन से अधिक जगहों पर नल तथा टोंटी लगाया गया था। लेकिन अब नल तथा टोंटी टूट कर बेकार हो गए हैं। लोग बताते हैं कि दो चार दिन में एक दो घंटे के लिए कभी-कभार जलमीनार से पानी…

  • हथुआ: निर्माणाधीन मकान से गिरकर ठेकेदार की मौत

    हरखौली के वार्ड दो में निर्माणाधीन मकान से गिर कर एक ठेकेदार की मौत हो गयी. ठेकेदार वार्ड दो  के एक मकान में मजदूरों से काम करवा रहा था. इसी दौरान वह असावधानीवश छत से नीचे गिर गया. मृतक छोटेलाल चौहान (48 वर्ष) सीवान जिले के मैरवा थाने के नवका टोला गांव का था. छत…

  • गोपालगंज: जल निकासी की व्यवस्था ठप, जलजमाव की चपेट में शहर

    बरसात के पूर्व नालों की सफाई का कोरम पूरा किए जाने के कारण शहर में जल निकासी की व्यवस्था की पोल खुल गई है। शहर के कई इलाकों में नालियां जाम हैं। इसका असर यह कि शहर के कई इलाकों की सड़क पर नाले का पानी बह रहा है। मंगलवार की रात्रि हुई हल्की बारिश…

  • गोपालगंज: घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, हत्या की प्राथमिकी

    नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवां गांव के समीप हाइवे किनारे घायल अवस्था में मिले युवक की इलाज के क्रम में लखनऊ में मौत हो गई। इस संबंध में मृत युवक के पिता के बयान पर बुधवार को नगर थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। दर्ज प्राथमिकी में कोन्हवां गांव के दो लोगों को…

  • फुलवरिया में महिला मुखिया से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

    फुलवरिया थाना क्षेत्र के लछन टोला गांव में महिला मुखिया के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। इस घटना के बाद मुखिया ने भागकर अपनी जान बचाई। इस संबंध में थाने में मुखिया के बयान पर पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार फुलवरिया प्रखंड के बैरागी टोला पंचायत की…

  • थावे: सामने आया फर्जीवाड़ा, महिला कक्षपाल पर प्राथमिकी

    कुछ समय पूर्व चनावे स्थित मंडल कारा में कक्षपाल पद पर तैनात भोली कुमारी के प्रमाण पत्र में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। पूरे मामले का भंडाफोड़ होने के बाद महिला कक्षपाल के विरुद्ध थावे थाने में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। वर्तमान समय में महिला कक्षपाल सिवान मंडल कारा में तैनात…

  • उचकागांव: भूमि विवाद के बाद अधेड़ की फरसा मारकर हत्या

    थाना क्षेत्र के विरवट बाजार गांव में भूमि विवाद को लेकर फरसा से हमला कर एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। इस घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद…