Tag: गोपालगंज
-
गोपालगंज में थम रहीं सांसें, सदर अस्पताल में बेकार पड़े हैं छह वेंटिलेटर
सांस लेने में हो रही परेशानी को लेकर सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में मरीजों के भर्ती होने तथा जान जाने का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी सांस लेने में हो रही दिक्कत को लेकर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती नगर थाना के काकड़पुर गांव निवासी हामिद मियां की सांसें थम गईं।…
-
गोपालगंज सदर अस्पताल में एक-एक कर थम गईं 11 मरीजों की सांसें
कोरोना की दूसरी लहर के बीच लोगों में सांस लेने में दिक्कत की समस्या बढ़ती जा रही है। रविवार की देर रात से लेकर सोमवार तक सांस लेने में दिक्कत व दम घुटने की समस्या से पीड़ित दो दर्जन लोग सदर अस्पताल पहुंचे। जिन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर ऑक्सीजन चढ़ाया गया। कोरोना जांच में…
-
गोपालगंज में अब शनिवार व रविवार को बंद रहेंगी सभी दुकानें, निर्देश जारी
लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए रात्रि कर्फ्यू के बाद अब जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाके तक में सभी दुकानें शनिवार व रविवार को बंद रहेंगी। अब शनिवार व रविवार को सिर्फ दवा, दूध व आपातकालीन सेवा से संबंधित दुकानें ही खुलेंगी। दोनों दिन फल व सब्जी की दुकानें भी सुबह छह…
-
जिले में कोरोना मरीजों के इलाज की है समुचित व्यवस्था: डीएम
जिले में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए समुचित तौर पर व्यवस्था की गयी है। कई तरह के जरूरी इंतजाम किए गए हैं, जिनका लाभ मरीजों को मिल रहा है। यह बातें डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कलेक्ट्रेट के सभागार में गुरुवार को हुई प्रेस वार्ता में कहीं। डीएम ने बताया कि जिले में…
-
गोपालगंज में अलग-अलग जगहों से लाखों रुपये मूल्य के कीमती सामान के साथ-साथ-लाखों रुपये की हुई चोरी
गोपालगंज प्रखंड के तेतरिया गांव में सोमवार की देर रात एक घर की सीढ़ी पर लगे दरवाजे पर को काट कर चोरों ने घर के अंदर रखे लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली। चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।…
-
गोपालगंज में दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक जब्त
शहर के ब्रह्म चौक के समीप पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर चोरी की वाहन के साथ वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपित से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दी। पुलिस वाहन चोर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए…
-
गोपालगंज में हादसे में अजीब से जंगली जानवर की मौत के बाद हड़कंप
गोपालगंज में सड़क हादसे में एक अजीब से जंगली जानवर की मौत के बाद उसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। घटना के बाद लोगों में अंधविश्वास इस कदर फैला कि लोग मृत जानवर के नाखून और उसके बाल उखाड़ने लगे। मामला मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कुशहर गांव के समीप एनएच-27 का है।…
-
गोपालगंज में मास्क न लगाने पर दो दुकानें सील, उठक-बैठक करते बीता दिन
शहर के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर मास्क जांच का अभियान चलाया गया। इस जांच के दौरान बगैर मास्क के दुकान चला रहे दो दुकानदारों को फटकार लगाने के बाद उनकी दुकानों को सील कर दिया गया। जांच के दौरान शहर के घोष मोड़ पर बिना मास्क के घूम…
-
गोपालगंज के थावे में क्षमता से अधिक सवारी ढोने के आरोप में गोपालगंज में पांच बसें जब्त
सदर एसडीओ के नेतृत्व में शुक्रवार को थावे थाना के समीप मीरगंज-गोपालगंज मुख्य पथ पर वाहनों की जांच का अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान क्षमता से अधिक सवारी को ढोने के आरोप में पांच यात्री बसों को जब्त कर लिया गया। जांच के दौरान बस के चालक व कंडक्टर बगैर मास्क के ही…
-
गोपालगंज जिले में संक्रमण बढ़ने के बावजूद बगैर मास्क के दिख रहे लोग
कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में हर दिन हो रही बढ़ोत्तरी के बावजूद लोग मास्क व शारीरिक दूरी के नियम का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी व एसपी आनंद कुमार के अपील के बावजूद भी लोग शहर में बगैर मास्क के घूम रहे है। हालत यह कि…