Author: Gopalganj
-
गोपालगंज के सिधवलिया में वाहन की चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी घायल
शुक्रवार की देर शाम सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा में एनएच 27 पार कर रहा एक दंपती एक वाहन की चपेट में आ गया। इससे पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दंपती को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों…
-
गोपालगंज के सिधवलिया में गोपालगंज में भाई-बहन के साथ खेल रहे मासूम पर गिरी दीवार, मौत
महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कुंड बुधसी गांव में गुरुवार को दोस्तों के साथ अपने घर के पास खेल रहे एक चार साल के बच्चे पर मिट्टी से जोड़ी गई ईंट की दीवार टूट कर गिर गई। इससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ खेल रहे उसके भाई-बहन समेत अन्य बच्चे बाल-बाल बच…
-
गोपालगंज के भोरे में रेडीमेड दुकान का ताला तोड़कर हजारों की संपत्ति चोरी
भोरे थाना क्षेत्र के लालाछापर बाजार में बुधवार की रात चोरों ने एक रेडीमेड की दुकान का ताला तोड़कर 25 सौ रुपये नकद सहित 50 हजार रुपये कीमत के कपड़े चुरा लिए। गुरुवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचने पर दुकानदार को इस चोरी की जानकारी हुई। दुकानदार के आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी…
-
गोपालंगज में किसानों को पंपिग सेट का सहारा, नहर बन गया है खेल मैदान
अभी गेहूं की फसल की दूसरी सिचाई करने का समय है। गेहूं की सिचाई करने के बाद किसान अपने खेत में यूरिया डाल रहे हैं। सिचाई के समय नहरों में पानी नहीं रहने से किसानों को परेशानी झेलना पड़ रहा है। सारण मुख्य नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से इससे निकली वितरणी भी सूखी…
-
गोपालगंज के फुलवरिया में किसान की हत्या कर शव वितरणी के किनारे फेंका
फुलवरिया के श्रीपुर ओपी के राजपुर खाप के एक किसान की हत्या कर अपराधियों ने शव को वितरणी के किनारे फेंक दिया। बुधवार की दोपहर गांव के समीप दुलारपुर वितरणी के किनारे किसान का शव देखकर सनसनी फैल गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम…
-
गोपालगंज के कुचायकोट में स्कूली छात्रों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे मामूली रूप से जख्मी
गोपालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर जग्गा गांव के समीप बुधवार की सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। इस हादसे में बस में सवार आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। गनीमत यह रही कि किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद अफरातफरी…
-
गोपालगंज में पीठासीन पदाधिकारियों को मिला पैक्स चुनाव का प्रशिक्षण
जिले के सात प्रखंड में 15 फरवरी को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर बुधवार को फुलवरिया प्रखंड मुख्यालय में जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पीठासीन पदाधिकारियों को मतदान करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। ट्रेनर अनवर हुसैन ने बताया कि जिले के कुचायकोट, हथुआ, थावे, बरौली,…
-
गोपालगंज के मीरगंज में फिरौती के लिए छात्र का किया गया था अपहरण, छह बदमाश गिरफ्तार
मीरगंज थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी छात्र अंकित कुमार का बदमाशों ने फिरौती के लिए अपहरण किया था। अपहरण के छह घंटे बाद छात्र को बरामद करने के बाद विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर इस घटना में शामिल छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से पुलिस ने एक…
-
गोपालगंज के भोरे में गोलीबारी में महिला की मौत मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में वर्ष 2018 में जमीन पर कब्जा करने को लेकर हुई गोलीबारी में एक महिला की मौत के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपित को पुलिस ने छापेमारी कर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि वर्ष 2018 में थाना क्षेत्र के भगवानपुर में…