Bihar Local News Provider

गोपालंगज में किसानों को पंपिग सेट का सहारा, नहर बन गया है खेल मैदान

अभी गेहूं की फसल की दूसरी सिचाई करने का समय है। गेहूं की सिचाई करने के बाद किसान अपने खेत में यूरिया डाल रहे हैं। सिचाई के समय नहरों में पानी नहीं रहने से किसानों को परेशानी झेलना पड़ रहा है। सारण मुख्य नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से इससे निकली वितरणी भी सूखी पड़ी हैं। सिचाई के समय पानी नहीं होने के कारण सारण मुख्य नहर बच्चों का खेल मैदान बन गया है। इस मुख्य नहर में बच्चे क्रिकेट से लेकर फुटबॉल तक खेल रहे हैं। ऐसे में किसान पंपिग सेट के सहारे अपनी फसल की सिचाई करने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।

खेतों की सिचाई के लिए जिले में नहर का जाल बिछा हुआ है। सारण मुख्य नहर की शाखा जिले के सभी इलाकों से होकर गुजरी है। पानी नहीं रहने के कारण किसान गेहूं की फसल की सिचाई करने के लिए परेशानी झेल रहे हैं। सारण मुख्य नहर में अभी तक पानी नहीं छोड़ा गया है। पानी नहीं छोड़ने से यह नहर सूखी हुई है। मुख्य नहर में पानी नहीं होने से इससे निकली नहर में भी पानी नहीं है। किसान बताते हैं कि यह समय गेहूं की फसल की दूसरी सिचाई कर उसमें यूरिया डालने का है। लेकिन, नहर में अब तक पानी नहीं छोड़ा गया है। सारण मुख्य नहर सूखी पड़ी है। इस नहर में पानी नहीं होने से बच्चे इसमें खेल रहे हैं। किसान बताते हैं कि नहरों में पानी नहीं होने से निजी पंप से गेहूं की सिचाई कर उसमें यूरिया डाली जा रही है। इससे खेती की लागत बढ़ती जा रही है।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी राघव प्रसाद ने कहा कि नहर में पानी नहीं होने से किसानों को अपनी फसल की सिचाई करने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। नहर में पानी छोड़ने के लिए नहर प्रमंडल विभाग के पदाधिकारियों से पत्राचार किया गया है।

https://gopalganj.org/manjha/13964/


Comments

One response to “गोपालंगज में किसानों को पंपिग सेट का सहारा, नहर बन गया है खेल मैदान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *