Gopalganj News – गोपालगंज न्यूज़

Author: Gopalganj

  • उचकागांव- तीन बच्चों की मां को जलाकर मारने का प्रयास

    दहेज में बाइक व सोने की चेन की मांग पूरी नहीं होने पर उचकागांव थाना क्षेत्र के चकयोगा गांव में विवाहित शाहजहां खातून को उसके ससुराल के लोगों ने जलाकर मारने का प्रयास किया। घटना के बाद तीन बच्चों की मां शाहजहां खातून महिला थाने में पहुंची। पीड़ित महिला के बयान पर घटना की थाने…

  • फुलवरिया- 'स्वप्न' बन गया लालू का ड्रीम प्रोजेक्ट

    हथुआ-भटनी रेलखंड के विद्युतीकरण को पीएम नरेंद्र मोदी मंजूरी दे चुके हैं. इसके बावजूद यह रेलखंड अपने विद्युतीकरण की बाट जोह रहा है. इस रेलखंड के स्टेशनों पर टिकट भी मोमबत्ती की रोशनी में काटा जाता है. ऐसे में लालू के ड्रीम प्रोजेक्ट को अंधेरे से उबारने की कोशिश भी नहीं हो रही. अब हालात…

  • गोपालगंज- पीसीसी के लिए कलेक्ट्रेट में युवकों का हंगामा

    पुलिस क्लियरिंग सर्टिफिकेट (पीसीसी) बनवाने के लिए मंगलवार को समाहरणालय में पहुंचे युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया. इस दौरान मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने कतार में खड़े युवकों पर लाठी भांजी. इसके बाद युवकों का आक्रोश फूट पड़ा और नारेबाजी करते हुए समाहरणालय परिसर में हंगामा शुरू कर दिया. हंगामे के दौरान पुलिस…

  • गोपालगंज- अदालत में कैदी को मारने पहुंचे दो अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा

    चनावे जेल से न्यायालय में पेशी के लिए लाये गये कैदी को मारने के लिए अपराधी हथियार के साथ कोर्ट में पहुंच गये. अपराधियों पर लोगों की नजर पड़ी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दो अपराधियों को दबोच लिया. जबकि छह अन्य अपराधी चकमा देकर भागने में सफल…

  • कुचायकोट- कार से टकराई अनियंत्रित पिकअप, युवक घायल

    कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट के समीप एनएच 28 पर एक अनियंत्रित पिकअप ने एक कार को टक्कर मार दी। जिससे कार चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे गोरखपुर रेफर कर…

  • बरौली- तार टूटने से खरपतवार लदी ट्रॉली में लगी आग

    बरौली थाना क्षेत्र के सलेमपुर हाईस्कूल के समीप बिजली का तार टूट कर उधर से गुजर रहे एक ट्रैक्टर ट्राली पर गिर गया। जिससे ट्राली में लदे खरपतवार में आग लगे गई। ट्राली में आग लगने से वहां भगदड़ मच गई। हालांकि बाद में वहां पहुंचे छात्रों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू…

  • बैकुंठपुर- रेलवे ढाला पर फंसी पिकअप, एक घंटे रुकी रही ट्रेन

    मशरख-थावे रेलखंड के ब्रजकिशोर हाल्ट के समीप रेलवे ढाला पर कर रही एक पिकअप के पहिए की दोनों पट्टी अचानक टूट गई। जिससे पिकअप रेलवे ढाला में फंस गई। जिससे देखते हुए सिधवलिया रेलवे स्टेशन पर छपरा-थावे पैसेंजर ट्रेन एक घंटे तक रुकी रही। बाद में क्रेन बुलाकर पिकअप को ढाला से हटाया गया। इसके…

  • फुलवरिया- फतवा जारी, अब दहेज वाली शादी में निकाह नहीं पढ़ायेंगे मौलवी

    गिदहां पंचायत अंतर्गत बथुआ बाजार-राजापुर बाजार मुख्य पथ पर स्थित जनता बाजार की मस्जिद के परिसर में रविवार को तहरीक-ए-तहफ्फुज-ए-सुन्नीयत के तत्वावधान में चौपाल लगाया गया. इसकी अध्यक्षता मौलवी शमीम अख्तर गिलानी ने की. चौपाल में मुस्लिम समुदाय में फैली धार्मिक कुरीतियों के निराकरण के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी, ताकि सभी मुस्लिम…

  • कटेया- मिट्टी धंसने से किशोरी की मौत, तीन अन्य घायल

    कटेया थाना क्षेत्र के मिट्टी खोदकर लाने के लिए निकली महिलाओं पर मिट्टी धंस कर गिरने से एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिलाओं को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गांव में…

  • कटेया- संदिग्ध अवस्था में नाबालिग की मौत

    कटेया थाना क्षेत्र के खालगांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खालगांव निवासी शंभु बैठा की 13 वर्षीय पुत्री शनिवार…