Gopalganj News – गोपालगंज न्यूज़

Author: Gopalganj

  • बैकुंठपुर- दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल

    बैकुंठपुर प्रखंड के रेवतिथ हाई स्कूल के समीप एक स्कार्पियो तथा बाइक के बीच आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों की पहचान हकाम गांव के अमित सिंह एवं अरूण सिंह के रूप में की गई है। दोनों लोगों को इलाज के लिए आसपास के…

  • हथुआ- मुखिया को घायल कर नकदी छीनी

    हथुआ थाना क्षेत्र के फतेहपुर में मुखिया को मारपीट कर घायल करने के बाद उनके पास मौजूद पांच हजार नकदी छीन ली गई। घटना को लेकर थाने में मुखिया के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार मुखिया अमर शक्ति सिंह अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में गांव का…

  • कटेया- संदिग्ध परिस्थिति में कुख्यात चंद्रसेन यादव की मौत

    कटेया थाना के टेर खेमराज निवासी पूर्व मुखिया चंद्रसेन यादव की मौत हो गयी। 2001 से 2006 तक वे बँकटिया पंचायत के मुखिया रह चुके थे। वर्तमान में उनकी पत्नी कलावती देवी मुखिया हैं। चंद्रसेन यादव दो दशकों को पुलिस के लिए सरदर्द बने रहे। इधर कुछ वर्षों से स्थानीय राजनीति में काफी सक्रिय भूमिका…

  • बैकुंठपुर- गंडक में डूबने से युवक लापता , खोज जारी

    महम्मदपुर थाने के दीपउं- पकड़ी गांव के समीप गंडक नदी में डूबने से एक युवक लापता हो गया। लापता युवक इसी गांव के भिखम साह का 22 वर्षीय बेटा नितिन कुमार साह बताया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि होली के दिन रंग खेलने के बाद नितिन दोपहर में घर के पास…

  • उचकागांव- दो बाइक की सीधी टक्कर में होटल संचालक की मौत

    सिवान-गोपालगंज मुख्य पथ पर नगर थाना क्षेत्र के चौरांव गांव के समीप दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक पर सवार होटल संचालक की मौत हो गई। इस घटना में दूसरे बाइक पर सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस…

  • भोरे- ट्रैक्टर ने बाइक सवार सगे भाइयों को रौंदा, एक की मौत

    भोरे थाना क्षेत्र के वायरलेस मोड़ के समीप तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को रौंद दिया। गंभीर हालत में दोनों भाइयों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल ले जाने…

  • थावे- कारा में बंद कैदी ने किया आत्हत्या का प्रयास

    चनावे स्थित मंडल कारा में बंद एक कैदी ने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या करने की कोशिश की। बाद में कारा प्रशासन ने कैदी की कोशिश को विफल कर दिया। गंभीर हालत में कैदी को कारा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कैदी की हालत गंभीर देखकर कारा के चिकित्सक ने उसे…

  • सिधवलिया- सुपौली में ग्रामीण की गला दबाकर हत्या

    सिधवलिया थाना क्षेत्र के सुपौली गांव में पूर्व से चल रहे आपसी विवाद को लेकर एक अधेड़ की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ तथा थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की। इस संबंध में मृतक के भाई के बयान पर थाने में…

  • बैकुंठपुर- महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

    बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गम्हारी गांव के चंवर में स्थित तालाब से पुलिस ने शनिवार को अज्ञात महिला का शव बरामद किया। महिला की हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेंके जाने की आशंका जताई गई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं किया है। जानकारी के अनुसार शनिवार…

  • कटेया- दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

    बथुआ बाजार-पंचदेवरी मुख्य पथ पर सेमरिया गांव के समीप एक बाइक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत…