Gopalganj News – गोपालगंज न्यूज़

Author: Gopalganj

  • माँझा- 5वीं के छात्र का अपहरण, परिजनों ने दर्ज करायी प्राथमिकी

    मांझा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी अनिल पड़ित के 11 वर्षीय पुत्र व कक्षा पांच के छात्र अर्जुन पड़ित का अपहरण बीते मंगलवार को कर लेने का मामला सामने आया है. इस मामले में अपहृत छात्र की मां सुमन देवी ने काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार को थाने में आवेदन देकर अपने पुत्र के अपहरण किये जाने…

  • कुचायकोट- बुलेट की हत्या में पुलिस खाली हाथ

    चर्चित छात्र बुलेट हत्याकांड में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला. वारदात के बाद जांच के लिए पहुंचे डॉग स्क्वायड को भी सफलता नहीं मिली. गोपालपुर पुलिस ने प्रेम-प्रसंग में बुलेट की हत्या किये जाने की आशंका जतायी है. हालांकि साक्ष्य नहीं मिलने के कारण मामला स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. गोपालपुर थाने के…

  • बरौली- बेलगाम बोलोरो ने वृद्ध को कुचला, मौत

    बरौली थाने के बनकट मोड़ के पास एनएच 28 पर शुक्रवार के दिन सड़क पार करने के दौरान एक अनियंत्रित बोलोरो के चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बनकट मोड़ के समीप वृद्ध…

  • कुचायकोट- ऑर्केस्ट्रा देखने गए क्षात्र की हत्या

    घर से आर्केस्ट्रा देखने निकले आठवीं कक्षा के एक छात्र की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को छात्र का शव गोपालपुर थाना क्षेत्र के सकीरा टोला गांव के समीप अरहर के खेत में बरामद किया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गोपालपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा…

  • उचकागांव- दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, शव बरामद

    उचकागांव थाना क्षेत्र के दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर स्थित फुलवरिया थाना क्षेत्र के सेलार खुर्द रेलवे हाल्ट के समीप गेहूं के खेत से एक महिला का निर्वस्त्र शव पुलिस ने बरामद किया। महिला के साथ दुष्कर्म के बाद शव को रेलवे ट्रैक के करीब 50 मीटर की दूरी पर फेंके जाने की आशंका जताई गई है।…

  • गोपालगंज- बड़ों पर रहम, छोटों पर सितम ऐ बिजली विभाग ये जुल्म न कर!

    अपनों पर रहम, गैरों पर सितम’ बिजली बिल वसूली के मामले में बिजली विभाग कुछ इसी पैटर्न पर चल रहा है. करोड़ों रुपये बकाये के दर्द से कराहता विभाग अपना गुस्सा छोटे उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट कर निकाल रहा है. बकाये पर नजर डालें तो जिले में कुल 59 करोड़ रुपये का बिजली बिल…

  • बरौली- महम्मदपुर में कंप्युटर दुकान से चोरों ने उड़ाए लैपटॉप व वाईफाई

    महम्मदपुर-छपरा रोड स्थित एक कंप्यूटर की दुकान से चोरों ने लैपटॉप व वाईफाई की चोरी कर ली। चोरी की सूचना दुकानदार व स्थानीय व्यवसायियों ने महम्मदपुर थाने की पुलिस को दी। दुकानदार व इसी थाने के भीमपुरवां गांव निवासी राकेश कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन भी दिया है। आवेदन…

  • बरौली- ट्राली का पहिया निकला, महिला घायल

    सिवान-सरफरा पथ पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप एक ट्रैक्टर ट्राली का पहिया अचानक ट्राली से अलग हो गया। जिससे पहिया की चपेट से एक महिला घायल हो गईं। घायल संगीता देवी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि एक ट्रैक्टर ट्राली सिवान सरफरा पथ से…

  • हथुआ- हथौड़ा से वार कर वृद्ध की हत्या, पत्नी घायल

    मीरगंज थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव में मंगलवार की रात अपने घर के बाहर दलान में सो रहे एक वृद्ध तथा उनकी पत्नी पर अपराधियों ने हथौड़ा से हमला कर दिया। इस हमले में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई तथा उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बुधवार की सुबह इस…

  • बरौली- छह दिन बाद गंडक नदी में मिला युवक का शव

    महम्मदपुर थाना क्षेत्र के दीपऊं- पकड़ी गांव में गंडक नदी में दो मार्च को नहाने के दौरान डूबकर लापता युवक नितिन कुमार साह का शव बुधवार को छठे दिन एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया । टीम के सब इंस्पेक्टर पवनेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल से 25 किलोमीटर दूर गंडक नदी के प्यारेपुर गांव…