Gopalganj News – गोपालगंज न्यूज़

Author: Gopalganj

  • गोपालगंज: जश्न-ए-आजादी के रंग में रंगा बाजार

    स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर है. हर कोई आजादी के इस गौरवमयी शौर्य दिवस को धूमधाम से मनाने को बेताब है. जश्न-ए-आजादी पर्व का रंग बाजारों पर भी चढ़ गया है. बाजार भी स्वतंत्रता दिवस से पहले तरह-तरह के झंडों से सज गया है. शहर का मौनिया चौक और थाना रोड…

  • थावे: आयूष हत्याकांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

    थावे थाना क्षेत्र के कबिलासपुर गांव से अपहरण के बाद एक मासूम की हत्या में शामिल मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। (विस्तृत खबर के लिये यहाँ क्लिक करें)  पुलिस ने पकड़े गए आरोपित से काफी देर तक पूछताछ की। बाद में सोमवार की शाम पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपित…

  • उचकागांव: स्कॉर्पियो से दबाकर मां-बेटे को जान से मारने का प्रयास

    उचकागांव थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में विदेश भेजने वाले एक एजेंट का स्कार्पियो रोकने का प्रयास करने पर एजेंट ने मां-बेटे को वाहन से दबाकर मारने का प्रयास किया। घायल अवस्था में मां व बेटे को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में थाने में ट्रेवल एजेंट के विरुद्ध…

  • गोपालगंज: अधिवक्ता पुत्र पर फायरिंग के आरोपित ने किया समर्पण

    शहर के पुरानी चौक पर अधिवक्ता पुत्र पर हुई फायरिंग के मामले में नामजद आरोपित ने सोमवार को पुलिस दबिश के बाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में समर्पण कर दिया। समर्पण के बाद आरोपित को चौदह दिनों के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुरानी चौक निवासी अधिवक्ता…

  • कुचायकोट: विद्युत शक्ति उपकेंद्र पर कर्मियों से मारपीट, प्राथमिकी

    गोपालपुर थाना क्षेत्र के पट्टी चक्रगोपी गांव स्थित विद्युत शक्ति उपकेंद्र पर पहुंचे कुछ लोगों ने बिजली विभाग के कर्मियों के साथ मारपीट की। इस बीच उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी गई। घटना को लेकर थाने में कनीय अभियंता के बयान पर तीन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।…

  • माँझा: चोरी करने घर में घुसा युवक गिरफ्तार

    मांझा थाना क्षेत्र के मुंगरहां गांव में रविवार की रात्रि में चोरी की नीयत से एक घर में घुसे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। हालांकि पकड़े गए युवक के तीन अन्य साथी चोरी का सामान लेकर फरार हो गए। पकड़े गए चोर को लोगों ने बाद में मांझा थाने की पुलिस को सौंप दिया।…

  • थावे: अगवा करने के बाद मासूम की हत्या, शव बरामद

    थावे थाना क्षेत्र के कबिलासपुर गांव से शनिवार को एक मासूम को अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। मासूम का शव रविवार को सिवान जिले के नया गांव नहर के समीप से बरामद किया गया। मृत मासूम के शव का रविवार को दोपहर बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जाता…

  • सिधवलिया: दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

    राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 पर महम्मदपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर मोड़ के समीप दो बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी…

  • गोपालगंज: इमरजेंसी कक्ष में महिला मरीज के साथ छेड़खानी

    सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में एक महिला मरीज के साथ निजी कंपाउडर ने छेड़खानी की। जिसके बाद इमरजेंसी कक्ष में महिला ने बवाल शुरू कर दिया। महिला को हंगामा को देखकर निजी कंपाउडर इमरजेंसी कक्ष छोड़ कर फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीएस ने उग्र महिला को समझाकर शांत…

  • पंचदेवरी: पानी में डूबने से बच्चे की मौत

    पंचदेवरी प्रखंड क्षेत्र के गहनी चकिया स्थत हाई स्कूल के समीप खेलने के दौरान एक तालाब में डूब जाने से एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गहनी चकिया गांव के राकेश श्रीवास्तव अपने पांच वर्षीय पुत्र अंश कुमार को साथ लेकर गहनी चकिया हाई स्कूल पर किसी कार्य से गए…