Author: Gopalganj
-
गोपालगंज: डेढ़ लाख रुपए ले उड़े उचक्के, प्राथमिकी दर्ज
शहर के कमला राय रोड स्थिति बाइक दुकान के समीप से बाइक के हैंडल में झोले में रखे₹गए डेढ़ लाख रुपये उचक्के लेकर फरार हो गए। मामले में बैकुंठपुर थाने के बखरी गांव का निर्भय कुमार सिंह ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि वह बैंक से…
-
हथुआ: बाइक की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत
हथुआ थाना क्षेत्र के हथुआ मोड़ के समीप तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने एक महिला को रौंद दिया। गंभीर हालत में अस्पताल लाए जाने के बाद इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हथुआ थाना क्षेत्र के महैचा मिश्र टोला गांव के रामजीवन राय की 55 वर्षीया पत्नी…
-
बैकुंठपुर: करंटयुक्त तार की चपेट में आने से दुकानदार की मौत
बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी बाजार में स्थित वेल्डिंग की दुकान में करंट युक्त विद्युत तार की चपेट में आ जाने से एक दुकानदार की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब दुकानदार अपनी दुकान को खोल रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद घर में घंटों चीख पुकार मची रही। जानकारी के…
-
मांझा: मांझा थाना के दारोगा ने दी आत्मदाह की धमकी
मांझा थाना में पदस्थापित एक दारोगा ने दो वर्षों से वेतन नहीं मिलने के कारण आत्मदाह की धमकी दी है। मांझा थाना में पदस्थापित दारोगा विश्वनाथ सिंह ने दो वर्ष से वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार विश्वनाथ सिंह नामक उक्त दारोगा मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना से मांझागढ़ थाना में 1…
-
उचकागांव: अधेड़ की हत्या कर हाईवे के किनारे फेंक दिया शव
अपराधियों ने एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की गमछा से गला दबा कर हत्या करने के बाद शव को उचकागांव थाना क्षेत्र के महैचा गांव के समीप एनएच 85 के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। शनिवार की सुबह हाईवे किनारे पड़े शव को देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर…
-
गोपालगंज: ट्रक ने बाइक की टक्कर में युवक व युवती घायल
नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव के समीप एनएच 28 पर एक ट्रक ने बाइक सवार एक युवक व युवती को रौंद दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवक व युवती को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने दोनों को…
-
सिधवलिया: छेड़खानी के बाद दो पक्षों के लड़ाई में एसिड अटैक, आठ झुलसे
सिधवलिया थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में शुक्रवार को पंचायती के दौरान तेजाब से आठ लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. पीड़ित युवकों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया…
-
हथुआ: मुखिया पति की हत्या मामले में आरोपित ने किया समर्पण
मीरगंज-सबेया मुख्य पथ पर बरवां कपरपुरा गांव के समीप मुखिया पति उपेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना में नामजद आरोपित ने पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में समर्पण कर दिया। बाद में आरोपित को चौदह दिनों के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जानकारी…
-
कुचायकोट: श्रीमहेंद्र दास महाविद्यालय में तोड़फोड़, आगजनी
गुरुवार को कुचायकोट प्रखंड के श्रीमहेंद्र दास महाविद्यालय जलालपुर में एडमिट कार्ड नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों छात्र छात्रों ने जमकर बवाल काटा। आक्रोशित छात्रों ने महाविद्यालय में आगजनी करते हुए जमकर तोड़फोड़ की। करीब दो घंटें तक पूरा परिसर छात्रों के कब्जे में रहा। छात्र घूम घूमकर कुर्सी मेज तोड़ते रहे। इस दौरान प्रबंधन…
-
गोपालगंज: राहुल गांधी अमेठी की अपनी सीट बचाएं : स्मृति ईरानी
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि विपक्षी दल अपनी राजनीति बचाने के लिए एकजुट हो रहे हैं। राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ रोज बोल रहे हैं। ये पीएम के खिलाफ क्या बोलेंगे। राहुल गांधी अमेठी में अपनी सीट बचाएं। हाल के दिनों में हुए नगर निकाय चुनाव में अमेठी में राहुल…