Bihar Local News Provider

मांझा: मांझा थाना के दारोगा ने दी आत्मदाह की धमकी

मांझा थाना में पदस्थापित एक दारोगा ने दो वर्षों से वेतन नहीं मिलने के कारण आत्मदाह की धमकी दी है। मांझा थाना में पदस्थापित दारोगा विश्वनाथ सिंह ने दो वर्ष से वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार विश्वनाथ सिंह नामक उक्त दारोगा मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना से
मांझागढ़ थाना में 1 सितम्बर 2016 को योगदान दिया था। उन्होंने बताया कि ट्रांसफर के समय उनके पास साहेबगंज थाना में मालखाना का प्रभार था। अवकाश लेकर वे पांच बार मालखाना का प्रभार सौंपने साहेबगंज गए। लेकिन उनका प्रभार नहीं लिया गया। प्रभार नहीं सौंपने के एवज में उनका वेतन करीब दो साल से बंद है। उन्होंने प्रताड़ित होने का आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें वेतन नहीं मिला तो वे आत्मदाह को विवश होंगे।