Author: Gopalganj
-
फुलवरिया: काजीपुर में 13 लाख की बिजली चोरी की प्राथमिकी
विद्युत विभाग के कनीय अभियंता प्रीतम कुमार बंटी ने फुलवरिया थाना क्षेत्र के काजीपुर नहर के समीप जांच के दौरान तीन लोगों को चोरी से बिजली का उपयोग करते पकड़ा। उन्होंने तीनों लोगों पर 13 लाख से अधिक की बिजली चोरी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कनीय अभियंता ने…
-
गोपालगंज: दुर्घटना के बाद युवक को कमरे में बंद कर पीटा
जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर-विशुनपुर तटबंध पर दो बाइक के बीच हुई आमने सामने की टक्कर के बाद बाइक सवार युवक को कमरे में बंद कर कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। बाद में घायल अवस्था में युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर बाजार निवासी विशाल कुमार…
-
गोपालगंज: हेल्थ कार्ड बनवाने के नाम पर वृद्ध से घर लिखवाया
नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के एक वृद्ध व्यक्ति को हेल्थ कार्ड बनवाने के नाम पर घर से बुलाकर ले जाने के बाद उसके आवासीय घर का ही रजिस्ट्री करा लिया गया। घटना की जानकारी होने के बाद वृद्ध ने घटना की नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में मानिकपुर गांव…
-
कुचायकोट: घर में झगड़ा कर जहर खाकर ससुराल पहुंचा यूपी का युवक
सीमावर्ती उत्तर प्रदेश का एक युवक ने अपने घर में झगड़ा करने के बाद जहर खा लिया। जहर खाने के बाद यह युवक किसी तरह अपनी ससुराल कुचायकोट थाना क्षेत्र के कुचायकोट तिवारी टोला पहुंच गया। ससुराल पहुंचते ही यह युवक जहर के असर से अचेत होकर गिर पड़ा। युवक की हालत गंभीर देख इसकी…
-
गोपालगंज: मारपीट में घायल महिला की मौत, सात पर प्राथमिकी
नगर थाना क्षेत्र के तिरबिरवां गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर महिला की बेहरमी से पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में सदर अस्पताल में महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां रविवार को घायल महिला की इलाज के क्रम में मौत हो गई। मृत महिला की गोतनी के…
-
फुलवरिया: आपसी विवाद में युवक को गोली मारी, प्राथमिकी दर्ज
फुलवरिया थाना क्षेत्र के कररिया ठकुराई गांव में आपसी विवाद के बाद युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल युवक को इलाज के लिए परिवार के लोगों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखकर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कररिया ठकुराई गांव के दीपक…
-
मांझा: तिलक समारोह में गए व्यवसायी का नाले में मिला शव
शुक्रवार की रात अपने घर से एक तिलक समारोह के लिए निकले एक फर्नीचर व्यवसायी का मांझा थाना क्षेत्र के बहोरा हाता गांव के समीप शनिवार की सुबह एक नाले में शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने व्यवसायी के शव को नाले से निकाल कर पोस्टमार्टम के…
-
गोपालगंज: कमला राय महाविद्यालय में होगी लॉ की पढ़ाई : कुलपति
शहर के कमला राय महाविद्यालय में शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी कमला राय की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस जयंती समारोह में जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. हरिकेश सिंह, विधायक सुभाष सिंह, विधान पार्षद आदित्य नारायण पाण्डेय और पूर्व मंत्री रामप्रवेश राय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जयंती समारोह की शुरुआत कुलपति डॉ. हरिकेश…
-
थावे बाजार की सड़क का सात करोड़ से होगा कायाकल्प
अब ग्रामीणों को सड़क पर बहते गंदे पानी से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। अब सात करोड़ की लागत से थावे बाजार की मुख्य सड़क का कायाकल्प किया जाएगा। इस राशि से नए सिरे से सड़क बनाने के साथ ही दोनों तरफ नालियां भी बनाई जाएगी। शनिवार को विधायक सुभाष सिंह ने इस सड़क का शिलान्यास…
-
उचकागांव: एनएच 85 पर डिवाइडर से टकराई बोलेरो, पिता-पुत्र की मौत
उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के समीप एनएच 85 के निर्माणाधीन टोल टैक्स बैरियर पर शुक्रवार की रात एक बोलेरो डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार पिता व पुत्र की मौत हो गई तथा सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर…