Gopalganj News – गोपालगंज न्यूज़

Author: Gopalganj

  • गोपालगंज: टूट रहे यातायात के नियम, हर दूसरे दिन जा रही जान

    जिले से गुजर रही हाईवे की दशा वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो रही है। जिले की सीमा में स्थित 46 किलोमीटर की दूरी में स्थित हाइवे पर एक दर्जन से भी अधिक स्थानों पर डेथ प्वाइंट हैं। हाईवे के अधिकांश हिस्से में रिफ्लैक्टर लगा है और न ही ट्रैफिक सिग्नल। अन्य सड़कों की…

  • गोपालगंज: अधिवक्ता से मांगी पांच लाख की रंगदारी

    अपराधियों ने व्यवहार न्यायालय के एक अधिवक्ता को फोन कर पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की। पैसा देने से इन्कार करने पर अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद अधिवक्ता ने नगर थाने में दो लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। नगर थाना के बंजारी ब्रह्म स्थान…

  • गोपालगंज: वोट मांगने के तौर तरीके पर रहेगी आयोग की नजर

    आगामी लोकसभा चुनाव में आयोग राजनीतिक दलों या निर्दलीय प्रत्याशियों के वोट मांगने के तौर तरीकों पर भी पैनी नजर रखेगा। सभाओं व रैली के लिए भी आयोग ने कायदे तय कर दिया है। इन नियमों की अवहेलना राजनीतिक दल या निर्दल प्रत्याशी को भारी पड़ जाएगी। आयोग चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के…

  • गोपालगंज: सोशल मीडिया पर पुलिस की निगाह, अश्लील गीतों पर रोक

    होली के दौरान सोशल मीडिया पर प्रशासन की नजर रहेगी। इस दौरान अश्लील गीत पर भी रोक लगाने का आदेश जारी किया गया है। पर्व के दौरान पूरे जिले में कड़ी चौकसी रखी जाएगी। पर्व को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर लोगों से अफवाह से बचने की अपील की गई है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभा…

  • गोपालगंज: कॉल करने पर घर पहुंचेंगे प्लंबर से लेकर बिजली मिस्त्री

    अब जरूरत पड़ने पर बिजली मिस्त्री या प्लंबर को खोजने के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। मकान में कुछ काम करना हो या घर का कोई अन्य काम हो इसके लिए भी अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। बस एक कॉल करने पर अपने घर पर बिजली मिस्त्री से लेकर प्लंबर हाजिर हो जाएंगे। इसके लिए…

  • बैकुंठपुर: इलाज कराकर घर लौट रही महिला की हादसे में मौत

    बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के समीप एसएच 90 पर इलाज कराकर अपने घर लौट रही एक महिला ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत…

  • गोपालगंज: दुकानदार की हत्या में नामजद आरोपित ने किया समर्पण

    शहर के हनुमानगढ़ी मोहल्ले में एक दुकानदार की चाकू मारकर हत्या किए जाने के मामले में नामजद आरोपित ने पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच सोमवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में समर्पण कर दिया। समर्पण के बाद पुलिस ने आरोपित को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। छह मार्च की…

  • कुचायकोट: एनएच 28 पर ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

    कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी गांव के समीप एनएच 28 पर उत्तर प्रदेश के तमकूही से साइकिल से अपने घर लौट रहे एक ग्रामीण को तेज गति से जा रहे एक ट्रक ने रौंद दिया। जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों से इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने…

  • गोपालगंज: पासपोर्ट बनवाने के लिए पटना तक नहीं लगानी होगी दौड़

    अब पासपोर्ट बनाने के लिए सूबे की राजधानी पटना तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी । अब जिले में ही लोग अपना पासपोर्ट बनवा सकेंगे। शहर में स्थित मुख्य डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्य डाकघर में पासपोर्ट…

  • गोपालगंज: जानिए अपने जिले में कब होंगे लोकसभा चुनाव

    चुनाव आयोग ने रविवार शाम प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके लोकसभा चुनावों की तारीख़ों की घोषणा कर दी है. चुनाव आयोग के मुताबिक देश भर में सात चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को और सातवें चरण का मतदान 19 मई को होगा. आपके इलाक़े में इन सात चरणों में से किस तारीख़…