Bihar Local News Provider

गोपालगंज – रोस्टर के अनुसार खुलीं दुकानें पर नियमों की उड़ीं धज्जियां

रविवार को साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को जब शहर की दुकानें रोस्टर के अनुसार खुलीं तो हर ओर कोरोना संक्रमण से बचाव को निर्धारित किए गए नियमों की धज्जियां उड़ती दिखी। इस बीच न शारीरिक दूरी दिखी और ना लॉकडाउन की चिता। न हाथ में ग्लब्स और न ही मास्क। शर्तों के साथ दुकान खोलने की छूट देने की व्यवस्था आम लोगों की सहूलियत के लिए लागू की गई। लेकिन बाजार खुलते ही लोगों में न तो लॉकडाउन के पालन की चिता दिखाई दी और न ही शारीरिक दूरी बनाए रखने की परवाह। चौराहों पर बैठकी और दुकानों पर भीड़ कोरोना की विभीषिका को हवा देने वाली रही।
[the_ad id=”13129″]
सोमवार को बाजार खुलने की बात पर अधिक संख्या में लोग घरों से बाहर निकले। ऐसे में हर ओर शारीरिक दूरी के अनुपालन की व्यवस्था फेल दिखी। चाहे वह सब्जी की मंडी हो या अन्य प्रतिष्ठान। यहां तक की गैराज आदि में काम करने वाले कर्मी भी बगैर मास्क के दिखे। अलावा इसके इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ दिखी। कुछ लोग तो मास्क लगाए शहर में निकले। लेकिन शारीरिक दूरी के अनुपालन में मास्क लगाने वाले लोग भी बेपहरवाह दिखे। कई महिलाएं बाजार में दो-चार अन्य महिलाओं के साथ घूमती नजर आईं। इनके चेहरे पर मास्क नहीं दिखा। कुछ लोग चेहरे पर गमछा लगाए निकले, लेकिन यह गमछा हर दो-चार मिनट पर हटता दिखा। कुल मिलाकर लॉकडाउन को लेकर प्रशासन की ओर से की जा रही सख्ती का यहां धड़ल्ले से मखौल उड़ाता रहा। अभी बिहार के सभी जिला व प्रखंड मुख्यालयों में लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पूरा सरकारी महकमा एड़ी चोटी एक किए हुए है। लोगों को घरों में रहने की नसीहत दे रही है, लेकिन सब्जी बाजार से लेकर अन्य खुलने वाली दुकानों में लोग इन सब बातों से अनभिज्ञ नजर आ रहे है। जानकारों की माने तो यहां ना कोई सुरक्षा का इंतजाम है और ना ही कोई शारीरिक दूरी बनाने की व्यवस्था। इस परिस्थिति में लोग अपनी जान जोखिम में डालकर यहां बाजार में पहुंच रहे हैं। लेकिन शारीरिक दूरी का अनुपालन नहीं होने के पीछे काफी हद तक दुकानदार ही जिम्मेदार हैं।
[the_ad id=”13129″]
दुकानों पर नहीं दिख रही शारीरिक दूरी रखने की व्यवस्था:
लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद सोमवार को बाजार खुलते ही कई दुकानों पर नियम का खुल्लम खुल्ला उलंघन देखा गया। जबकि जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया हैं कि शारीरिक दूरी के पालन के लिए दुकानों के आगे निश्चित दूरी पर सफेद पेंट से गोलाकार घेरा बनाना है। ताकि ग्राहकों की एक दूसरे से शारीरिक दूरी बरकरार रहे। लेकिन कई दुकानों पर इस नियम का पालन नहीं हो रहा है। ज्यादातर दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे इस तरह का कोई घेरा नहीं बनाया है। जिससे ग्राहक शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर पा रहे हैं। दुकानों पर सैनिटाइजर रखने की भी प्रशासन के आदेश जारी किया है। लेकिन इसकी भी अनदेखी भी हो रही है।
[the_ad id=”13131″]
कहते हैं डीएम
बाजार या किसी भी जगह पर शारीरिक दूरी व मास्क लगाने के नियम को मानना जरूरी है। सरकार की ओर से जारी किए गए दो गज दूरी तथा मास्क का उपयोग करने के नियम का पालन हर हाल में करना होगा। मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकले इस नियम को तोड़ने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लॉक डाउन तोड़ने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
अरशद अजीज, डीएम
[the_ad id=”13130″]