Bihar Local News Provider

हथुआ : विद्यालय परिसर में फेंका कचरा, छात्राओं की पढ़ाई बाधित

मीरगंज नगर पंचायत के सोनार टोली मोहल्ला में स्थित राजकीय बालिक मध्य विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राएं तथा इस स्कूल की शिक्षिकाएं शरारती तत्वों की हरकतों से परेशान हैं। शरारती तत्व आए दिन शिक्षिकाओं के साथ विवाद करते रहते हैं। इसी बीच बुधवार की सुबह शरारती तत्वों ने इस विद्यालय के गेट तथा परिसर में कूड़ा कचरा फेंक दिया। जिसके कारण इस स्कूल में पढ़ाई बाधित हो गई।
 
बाद में प्रधान शिक्षिका से विद्यालय में कूड़ा कचरा फेंकने की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी किशोर गोयल ने किसी तरफ से सफाई कर्मियों की व्यवस्था कर विद्यालय परिसर में कूड़ा कचरा उठवाया। इसके बाद इस विद्यालय में पढ़ाई शुरू हो सकी।
[the_ad id=”10743″]
बताया जाता है कि मीरगंज नगर पंचायत के सोनार टोली मोहल्ला में स्थित राजकीय बालिक मध्य विद्यालय में सोनार टोली के साथ हिी पूरे नगर पंचायत से छात्राएं पढ़ने आती है। लेकिन कुछ समय से कुछ शरारती तत्व आए दिन किसी ने किसी बात को लेकर इस विद्यालय की शिक्षिकाओं से विवाद करते रहते हैं। शरारती तत्व कभी स्कूल खुलने और बंद होने के समय स्कूल गेट के पास आकर खड़े जाते हैं तो कभी आपस में ही गाली गलौज करते हैं। शरारती तत्वों की इन हरकतों से स्कूल आने वाली छात्राएं तथा शिक्षिकाएं परेशान हो चली हैं। इसी बीच बुधवार की सुबह शरारती तत्वों ने विद्यालय गेट तथा परिसर में कूड़ा कचरा फूंक दिया। जिसे इस स्कूल में पढ़ाई बाधित हो गई। विद्यालय की प्रधान शिक्षिका शबनम नायडू ने इसकी जानकारी मीरगंज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी किशोर गोयल को देते हुए विद्यालय परिसर से कूड़ा कचरा साफ कराने का आग्रह किया। अभी नगर निकायों के सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने किसी तरह से सफाई कर्मियों की व्यवस्था कर विद्यालय परिसर की साफ सफाई कराकर कूड़ कचरा उठावाया। इसके बाद इस विद्यालय में पढ़ाई शुरू हो सकी। इस संबंध में प्रधान शिक्षका शबनम नायडू ने बताया कि शरारती तत्व आए दिन इसी तरफ की हरकत करते रहते हैं। जिसके कारण इस स्कूल में पढ़ाई लिखाई पर असर पड़ रहा है।