Bihar Local News Provider

उचकागांव : मोस्ट वांटेड मनोज सहनी गिरफ्तार

उचकागांव थाना क्षेत्र के बरारी जगदीश गांव में पुलिस ने मंगलवार की रात छापेमारी कर जिले के आधा दर्जन थाने का मोस्ट वांटेड मनोज सहनी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया आरोपित अपनी बेटी का कन्यादान कर रहे एक ग्रामीण की मंडप से खिच कर गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहा था। इसके खिलाफ उचकागांव, कुचायकोट, फुलवरिया, थावे तथा नगर थाना में हत्या, लूट, डकैती, आ‌र्म्स एक्ट तथा बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत दस से अधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपित से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
[the_ad id=”11213″]
बताया जाता है कि बीते चार जून को बरारी जगदीश गांव निवासी शंकर सहनी की पुत्री रिकू देवी की शादी थी। शंकर सहनी मंडल में बैठकर अपनी बेटी का कन्यादान कर रहे थे। तभी अपने परिवार के सदस्यों के साथ मोस्ट वांटेड मनोज सहनी मंडप में पहुंच गया तथा मंडप से खिच कर शंकर सहनी की गोली मार कर हत्या कर दिया गया। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे शंकर सहनी के भाई संतोष सहनी व सुरेंद्र सहनी को भी रॉड और लाठी-डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इस घटना को लेकर मृतक के भाई सुरेंद्र सहनी ने अपने ही गांव के निवासी मोस्ट वांटेड मनोज सहनी सहित दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
[the_ad id=”10743″]
नौ आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लेकिन मनोज सहनी फरार चल रहा था। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर उचकागांव थानाध्यक्ष किरश शंकर व पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस ने मंगलवार की रात बरारी जगदीश गांव में छापेमारी कर मोस्ट वांटेड मनोज सहनी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के दौरान इसने थानाध्यक्ष के साथ हाथापाई करते हुए भागने का प्रयास भी किया। लेकिन पुलिस की गिरफ्त से नहीं निकल सका। इस संबंध में थानाध्यक्ष किरण शंकर ने बताया कि गिरफ्तार किया गया मनोज सहनी जिले के आधा दर्जन थाने का मोस्ट वांटेड है। इसके खिलाफ शंकर सहनी हत्याकांड के अलावे उचकागांव, कुचायकोट, फुलवरिया, थावे तथा नगर थाना में हत्या, लूट, डकैती, आ‌र्म्स एक्ट तथा बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत दस से अधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपित से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
[the_ad id=”11214″]
गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को करता था चैलेंज:
उचकागांव थाना क्षेत्र के बरारी जगदीश गांव से मोस्ट वांटेड मनोज सहनी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। लेकिन यह पुलिस के लिए काफी समय से सिरदर्द बना हुआ था। यह पुलिस को बार-बार खुद को गिरफ्तार करने का चैलेंज भी देता रहता था।बताया जाता है कि बेटी का कन्यादान कर रहे शंकर सहनी की गोली मार कर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे मनोज सहनी को सरेंडर करने के लिए पुलिस ने कई बार मोबाइल पर उसे संपर्क भी किया। लेकिन बार-बार वह पुलिस को उसे गिरफ्तार करने की चुनौती देता रहा। इसकी पत्नी भी पुलिस को खुलेआम चुनौती देती रहती थी कि उसके पति को पुलिस कभी जिदा नहीं पकड़ पाएगी। बताया जाता है कि उचकागांव, कुचायकोट, फुलवरिया थाना में ही लूट, डकैती, हत्या, आ‌र्म्स एक्ट जैसे एक दर्जन मामले में फरार चल रहा मनोज सहनी को दो साल पूर्व शराब के साथ गोपालपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले यह कभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया था। शंकर सहनी हत्याकांड में भी यह करीब एक साल से फरार चल रहा था।