Bihar Local News Provider

थावे: अनियंत्रित स्कार्पियो लाइन होटल में घुसी

थावे दुर्गा मंदिर के गोलंबर के समीप तेज गति से आ रही एक स्कार्पियो लाइन होटल में जा घुसी। इस घटना में होटल का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया। इस घटना में स्कार्पियो पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों में एक ही हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि कुछ लोग थावे मंदिर के गोलंबर के समीप स्थित लाइन होटल में बैठकर खाना खा रहे थे। इसी बीच तेज गति से आ रही एक स्कार्पियो होटल में जा घुसी। होटल से टकराने के बाद वाहन का पहिया फट गया और जोरदार आवाज हुआ। जिसके बाद आसपास के लोग दौड़े। इस घटना में होटल के अंदर खाना खा रहे तीन लोगों को हल्की चोटें आयी। इस घटना में स्कार्पियो पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायल लोगों में मांझा थाना के देवापुर पूर्वी टोला निवासी रामाशंकर राम का पुत्र तारकेश्वर राम, मोतीलाल यादव का पुत्र तेजा यादव तथा बलिस्टर यादव का पुत्र नीरज यादव शामिल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों लोग थावे दुर्गा मंदिर में आयोजित अष्टयाम में भाग लेने के लिए आ रहे थे।