Bihar Local News Provider

कुचायकोट: ट्रैक्टर पर बैठकर आ रहे किशोर की सड़क हादसे में मौत

राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 पर भठवा मोड़ के समीन एक ट्रैक्टर से गिर जाने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने किशोर को गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले गए। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद किशोर के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। परिवार के लोगों ने अपने ही पड़ोसी पर घर से बुलाकर ले जाने के बाद किशोर की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार उचकागांव थाना क्षेत्र उचकागांव निवासी झगड़ू महतो के पुत्र किशन कुमार को पड़ोस के छोटे महतो अपने साथ लेकर किसी कार्य से गोपालपुर गए थे। गोपालपुर से सामान ट्रैक्टर पर लादकर वे वापस घर लौट रहे थे। इसी क्रम मे रास्ते में हाईवे पर भठवा मोड़ के समीप ट्रैक्टर से गिर जाने से किशन कुमार घायल हो गया। बाद में अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद किशोर के परिजनों ने पड़ोसी छोटे महतो पर पूर्व की दुश्मनी के चलने घर से बुलाकर ले जाने के बाद किशन की हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में देर शाम तक कोई भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी।