Bihar Local News Provider

गोपालगंज: 5. 8 डिग्री रहा पारा, सबसे सर्द रही शुक्रवार की रात

सर्द पछुआ हवा के कारण जिला ठंड के प्रकोप में आ गया है। पिछले चार दिन से सर्द हवाओं के कारण तापमान का गिरना जारी है। शुक्रवार की रात इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही। शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शनिवार की सुबह तेज सर्द हवा के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकली। धूप में गर्माहट भी रही। लेकिन तेज सर्द हवा धूप पर भारी पड़ेगी। सर्द हवाओं के कारण बढ़ी ठंड का असर बाजारों पर भी पड़ा। बाजारों में चहल पहल कम दिखी। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव तापते रहे। दुकान और दुकानों में काम करने वाले ठंड से बचने के लिए गत्ता, कागज आदि जलाकर अपना शरीर सेंकने को मजबूर हो गए। इस बीच सिपाया कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है। उनके अनुसार मौसम का मिजाज कुछ दिन और इसी तरह से बना रहेगा। पिछले एक सप्ताह से सर्द पछुआ हवा चलने के कारण पूरा जिला ठंड की चपेट में आ गया है। इस दौरान अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान का गिरने का सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। शुक्रवार की रात पारा 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार की सुबह भी सर्द हवाओं की गति काफी तेज रहीं। लोग चौक चौराहों पर जलाए गए बगास के पास खड़े होकर गर्माहट लेते रहे। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप की गर्माहट बढ़ने लगी। लेकिन तेज सर्द हवा धूप पर भारी पड़ी। धूप निकलने के बाद भी कनकनी महसूस होती रही। शाम होते ही ठंड के कारण बाजारों में सन्नाटा की स्थिति बन गई। बाहर निकले लोग ठंड से बचने के लिए अपने घरों में दुबक गए।
अभी और गिरेगा तापमान :
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो उत्तर-पश्चिम में मौजूद पहाड़ों की ओर से चलने वाली हवाओं की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड अभी और बढ़ेगी। ऐसे में ठंड का प्रकोप नए साल के शुरुआत में भी जारी रहेगा।
पांच दिन का अधिकतम व न्यूनतम तापमान :
दिनांक–अधिकतम–न्यूनतम
24 दिसंबर–20.6–10.3
25 दिसंबर–20.2–9.5
26 दिसंबर–20.5–8.6
27 दिसंबर–19.3–7.2
28 दिसंबर–18.4–5.8