Bihar Local News Provider

भोरे – दिवंगत व्यवसायी रामाश्रय सिंह पत्नी को भाई का वचन देकर तेजश्वी यादव ने तुड़वाया अनशन

विगत पांच दिनों से उद्यमी रामाश्रय सिंह की पत्नी सुनीता सिंह द्वारा किया जा रहा आमरण अनशन आज समाप्त हुआ। वह अपने पति के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए बिना अन्न जल ग्रहण किये पांच दिन से अनशन पर बैठी थीं। उनकी सेहत दो दिन से अधिक गंभीर होती जा रही थी। आज दोपहर में पटना से तेजस्वी यादव उनसे अनशन स्थल पर मिलने आये। उन्होंने सुनीता सिंह और परिजनों से मुलाक़ात की और वहां पीड़ित परिवार के समर्थन में उमड़ी लोगों के हुजूम से बातचीत की। वह पीड़ित परिवार की इस न्याय की लड़ाई में अपना समर्थन देने आये थे।
[the_ad id=”11915″]
तेजस्वी यादव ने कहा कि यह कोई राजनीतिक सभा नहीं है बल्कि बेहद निराशाजनक स्थिति है कि क्षेत्र का विकास चाहने वाले रामाश्रय सिंह की हत्या कर दी गयी और उनके हत्यारे एक साल बाद भी नहीं पकड़े गए। मैं अपने पिता, पूरे परिवार और समस्त पार्टी की तरफ से संवेदना व्यक्त करता हूँ और यह वादा करता हूँ कि हम पीड़ित परिवार के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष होने के नाते मैं इनके न्याय की लड़ाई में पूरी सहायता करूँगा।
[the_ad id=”11916″]
तेजस्वी ने आगे कहा कि रामाश्रय सिंह की हत्या को लेकर सदन के अन्दर और सदन के बाहर पुरजोर सरकार का विरोध करेगी। उन्होंने कहा की वे चाहते है की आगे आने वाले दिनों में स्थिति न बिगड़े। इसलिए जदयू विधायक पप्पू पाण्डेय, रामाश्रय सिंह की हत्या के आरोपी राजू सिंह, बृजकिशोर सिंह को गिरफ्तार किया जाये। ये गोपालगंज जिला किसी के बाप का जिला नहीं है। यह जनता का जिला है। उन्होंने कहा की पप्पू पाण्डेय को बल कहा से मिलता है, नीतीश कुमार से बल मिलता है। पप्पू पाण्डेय ने जो चिट्ठी नीतीश कुमार को लिखा है वे उस चिठ्ठी को देखे है। ये लोग सत्ताधारी बाहुबली है। सतीश पाण्डेय, पप्पू पाण्डेय कौन लोग है। यहाँ गोपालगंज में डर का भय का माहौल है। यहाँ सुशाशन का नहीं गुंडाराज है। तेजस्वी यादव ने कहा वे रामाश्रय सिंह के परिवार को न्याय दिलाकर बैठेंगे। गोपालगंज में लॉ एंड आर्डर में यह कोई पहला हत्याकांड नहीं है। यहाँ सैकड़ो हत्याए हुई है। सब लोग जानते है की हत्याकांड में कौन लोग शामिल है। सब लोग जानते है कौन साजिश किया है।
[the_ad id=”11917″]
वहां उपस्थित भीड़ ने एकमत से अनशन तबतक जारी रखने को कहा जबतक न्याय नहीं मिल जाता। फिर तेजस्वी यादव ने सबको समझाया कि अगर इनकी सेहत बिगड़ जाएगी तो फिर न्याय की लम्बी लड़ाई कौन लड़ेगा। मैं आप सबसे कह रहा हूँ ना कि 3 अगस्त से विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है, अगर न्याय में देरी हुई तो मैं वहां आवाज़ उठाऊंगा। किसी भी सूरत में गिरफ्तारी होगी, न्याय मिलेगा। वह सुनीता जी के पास अनशन तोड़वाने गए। सुनीता जी ने पहले तो मना किया लेकिन तेजस्वी के बार बार आश्वासन देने पर मान गयीं। उन्होंने तेजस्वी को राखी बांधा और उनकी आरती उतारी। तेजस्वी ने भी उनकी हर कदम पर रक्षा करने और न्याय की लड़ाई में साथ देने का वचन दिया। फिर जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
[the_ad id=”11918″]
अनशन स्थल पर लोगों की काफी भीड़ उमड़ी थी और सब त्वरित न्याय के लिए नारे लगा रहे थे। स्थल पर एसडीपीओ भी आये थे। तेजस्वी यादव के साथ कुचायकोट के निवासी एवं भारत सरकार में अपर सचिव रह चुके राजद नेता विजय कुमार चौबे एवं हम पार्टी के प्रदेश प्रभारी आदि मौजूद थे।
[the_ad id=”11919″]
ज्ञात हो कि पिछले साल हुए रामाश्रय सिंह हत्याकांड में अपराधियों की अबतक गिरफ्तारी नहीं हुई है जिसके लिए हाईकोर्ट की तरफ से स्पष्ट आदेश भी दिया जा चुका है।