Bihar Local News Provider

गोपालगंज : नहीं दिया जा रहा कंबल, सदर अस्पताल में कांप रहे मरीज

शुक्रवार को पूरे दिन रुक-रुक कर होती रही बारिश और तेज सर्द हवा चलने से जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। मौसम में आए इस बदलाव से हर किसी की ठंड से कंपकंपी छूटने लगी है। लेकिन कड़ाके ही इस ठंड में भी स्वास्थ महकमा सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के प्रति उदासीन बना हुआ है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को कंबल नहीं दिए जाने से मरीज ठंड में कांप रहे हैं। घर से लाए गए कंबल से मरीजों का किसी तरफ काम चल रहा है। कंबल नहीं दिए जाने से गरीब परिवार के मरीजों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों सभी मरीजों की जगह साहब के आदेश पर कुछ इने गिने मरीजों को ही कंबल दिया जा रहा है।
[the_ad id=”10743″]सरकार स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में काम रही है। सदर अस्पताल से लेकर सभी सरकारी अस्पतालों में सरकार ने मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो इसको लेकर संसाधन उपलब्ध कराएं हैं। दिन के हिसाब से अस्पताल भर्ती मरीजों के बेड पर अलग-अलग रंग की चादर बिछाने की व्यवस्था की गई है। लेकिन संसाधन उपलब्ध कराने के बाद भी मरीजों की परेशानी दूर नहीं हो रही है। इस कड़ाके की ठंड में भी सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड, कैदी वार्ड, बर्न वार्ड सहित अन्य वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों कंबल नहीं दिया जा रहा है। मरीज घर के कंबल से किसी तरफ से काम चला रहे हैं। जिन मरीजों के पास कंबल नहीं है, वह अस्पताल में ठंड से कांप रहे हैं। शुक्रवार को अचानक ठंड बढ़ जाने से मरीजों की परेशानी और बढ़ गई है। ठंड बढ़ने पर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती निजामुद्दीन मियां ने एक स्वास्थ्य कर्मी से कंबल मांगा। लेकिन कर्मी ने यह कहते हुए कंबल देने से मना कर दिया कि साहब का आदेश होने के बाद ही मरीजों को कंबल दिया जाएगा। वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर एसीएमओ डॉ. पीसी प्रभात ने कहा कि सदर अस्पताल के भर्ती सभी मरीजों को कंबल देने का आदेश दिया गया है। अगर किसी कारण से मरीजों को कंबल नहीं दिया जा रहा है तो इसकी जांच कराकर दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घर से लाए कंबल को ओढ़ कर लेटा मरीज। ’जागरण
घर के कंबल से काम चला रहे हैं मरीज, गरीब मरीजों की बढ़ी मुश्किलें, मरीजों की परेशानी के प्रति स्वास्थ्य महकमा उदासीन