Bihar Local News Provider

फुलवरिया में पैक्स चुनाव में आठ पूर्व अध्यक्षों ने मारी बाजी

स्थानीय प्रखंड के पैक्स चुनाव में आठ पूर्व अध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे। जबकि चार ने अपनी कुर्सी गंवा दी। शुक्रवार की देर रात हुई मतगणना के बाद घोषित परिणाम के अनुसार गिदहां पैक्स में पूर्व पैक्स अध्यक्ष धर्मदेव चौहान की पत्नी देवंती देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व पैक्स अध्यक्ष जलेश्वर सिंह को हराया। पैकौली बदो पैक्स के पूर्व पैक्स अध्यक्ष मोहम्मद हारुन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व पैक्स अध्यक्ष गुलाम रसूल कप्तान के बड़े भाई अली असगर हुसैन को हराया।
[the_ad id=”10743″]
मांझा गोसाईं पैक्स के मतदाताओं ने 17 अक्टूबर को गोलियों के शिकार हुए संतोष राय की विधवा पत्नी प्रियंका देवी के प्रति अपनी सहानुभूति जताते हुए उन्हें अध्यक्ष पद का ताज पहना दिया। फुलवरिया पैक्स में लगातार दो बार पैक्स अध्यक्ष रहे जटा शंकर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमलेश कुमार उर्फ डीलर साहब को काफी मतों के अंतर से हराकर अपनी कुर्सी बचा ली। चमारीपट्टी पैक्स अध्यक्षा प्रतिभा देवी ने धर्मेंद्र पांडेय को हराया। कोयलादेवा पैक्स के मतदाताओं ने नए चेहरे के रूप में रजनीश कुमार सिंह उर्फ छोटका बाबू को ताज पहनाया। बैरागी टोला में भी पिछले दो बार से लगातार अध्यक्ष पद पर काबिज रहे पूर्व अध्यक्ष रामाकांत प्रसाद सिंह ने फिर से चुने गए। इन्होंने पूर्व सरपंच श्रीराम सिंह को पराजित किया। चुरामनचक के पूर्व पैक्स अध्यक्ष सफदर इमाम ने तीसरी बार लगातार अपनी शानदार जीत दर्ज की। निर्विरोध निर्वाचित होने वालों में बथुआ बाजार पैक्स के मोहम्मद आफताब आलम, गणेश डूमर पैक्स के हृषीकेश तिवारी, मजीरवा कला पैक्स के राजेश कुमार मिश्र उर्फ बबलू मिश्रा, कररिया उर्फ बहरी पैक्स के शिशिरनारायण सिंह उर्फ पप्पू बाबू शामिल हैं। जिन्हें जीत का प्रमाण पत्र शनिवार को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी श्रीकृष्णा राम ने दिया। मतदाताओं ने नए चेहरे के रूप में रजनीश कुमार सिंह उर्फ छोटका बाबू को ताज पहनाया। बैरागी टोला में भी पिछले दो बार से लगातार अध्यक्ष पद पर काबिज रहे पूर्व अध्यक्ष रामाकांत प्रसाद सिंह ने फिर से चुने गए। इन्होंने पूर्व सरपंच श्रीराम सिंह को पराजित किया। चुरामनचक के पूर्व पैक्स अध्यक्ष सफदर इमाम ने तीसरी बार लगातार अपनी शानदार जीत दर्ज की। निर्विरोध निर्वाचित होने वालों में बथुआ बाजार पैक्स के मोहम्मद आफताब आलम, गणेश डूमर पैक्स के हृषीकेश तिवारी, मजीरवा कला पैक्स के राजेश कुमार मिश्र उर्फ बबलू मिश्रा, कररिया उर्फ बहरी पैक्स के शिशिरनारायण सिंह उर्फ पप्पू बाबू शामिल हैं। जिन्हें जीत का प्रमाण पत्र शनिवार को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी श्रीकृष्णा राम ने दिया।