Bihar Local News Provider

गोपालगंज: सम्मानित किए गए कॉपी गायब मामले का पर्दाफाश करने वाले अधिकारी

बिहार बोर्ड से जांच को पहुंची उत्तर पुस्तिकाएं गायब होने के बाद जल्द ही पूरे कांड का खुलासा करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को बिहार विद्यालस परीक्षा समिति की ओर से सम्मानित किया गया। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर एसपी राशिद जमा के अलावा चार अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार शहर के एसएस उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय में जांच को पहुंचा हजारों कॉपियां अचानक गायब हो गई थी। कॉपी गायब होने की जानकारी होने के बाद घटना की नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने कांड अंकित होने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू की और जल्द ही कॉपियों के गायब होने के मामले का खुलासा कर लिया। इस मामले में विद्यालय के प्राचार्य, आदेशपाल तथा रात्रि प्रहरी सहित कई लोगों की गिरफ्तारी हुई। कांड का जल्द ही पर्दाफाश किए जाने के के बाद बिहार बोर्ड ने पुलिस अधीक्षक राशीद जमां, तत्कालीन एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह, नगर इंस्पेक्टर रवि कुमार, सब इंस्पेक्टर रितेश कुमार सिंह व ब्रज भुषण सिंह को सम्मानित किया।