Bihar Local News Provider

हथुआ: जदयू के सिपाही के हत्यारे बख्शे नहीं जाएंगे

सूबे के परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला ने कहा कि जदयू के सिपाही की हत्या करने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। जदयू जिला महासचिव उपेंद्र सिंह के हत्यारों को हर कीमत पर सजा दिलाई जाएगी। मंगलवार को परिवहन मंत्री श्री निराला हत्यारों के गोली के शिकार बने जिला जदयू के महासचिव उपेंद्र सिंह के घर परिजनों को सांत्वना देने उनके घर मटिहारी माधो गांव पहुंचे थे। इस पंचायत की मुखिया नीलम देवी के पति जदयू जिला महासचिव उपेंद्र सिंह की पांच दिन पूर्व अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। मृतक के परिजनों से इस घटना की जानकारी लेने के बाद मंत्री ने कहा कि जदयू का सिपाही आज हम लोगों के बीच नहीं है। इनके पीछे इनका परिवार असहाय नहीं होगा। पूरी पार्टी इनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हत्यारों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी। जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने कहा कि राजनीति का अर्थ होता है जनता जिसे चुने वह पद को सुशोभित करता है। हत्या की राजनीति नहीं चलेगी। विधायक रामसेवक सिंह ने कहा कि सूबे में सुशासन की सरकार है।
“सूबे में न तो हत्या की राजनीति चलेगी और ना ही हत्यारे बख्शे जाएंगे”
सूबे के परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला ने कहा कि जदयू के सिपाही की हत्या करने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। जदयू जिला महासचिव उपेंद्र सिंह के हत्यारों को हर कीमत पर सजा दिलाई जाएगी। मंगलवार को परिवहन मंत्री श्री निराला हत्यारों के गोली के शिकार बने जिला जदयू के महासचिव उपेंद्र सिंह के घर परिजनों को सांत्वना देने उनके घर मटिहारी माधो गांव पहुंचे थे। इस पंचायत की मुखिया नीलम देवी के पति जदयू जिला महासचिव उपेंद्र सिंह की पांच दिन पूर्व अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। मृतक के परिजनों से इस घटना की जानकारी लेने के बाद मंत्री ने कहा कि जदयू का सिपाही आज हम लोगों के बीच नहीं है। इनके पीछे इनका परिवार असहाय नहीं होगा। पूरी पार्टी इनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हत्यारों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी। जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने कहा कि राजनीति का अर्थ होता है जनता जिसे चुने वह पद को सुशोभित करता है। हत्या की राजनीति नहीं चलेगी। विधायक रामसेवक सिंह ने कहा कि सूबे में सुशासन की सरकार है। सूबे में न तो हत्या की राजनीति चलेगी और ना ही हत्यारे बख्शे जाएंगे।जदयू नेता को अर्पित किया गया श्रद्धासुमन जदयू के जिला महासचिव उपेंद्र सिंह की हत्यार के पांचवें दिन शहर स्थित जदयू जिला कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें हत्यारे के शिकार बने उपेंद्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।