Bihar Local News Provider

कुचायकोट: बाइक की टक्कर में महिला जिला पार्षद घायल

कुचायकोट थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर सासामुसा बाजार के पास दो बाइक की टक्कर में एक बाइक पर सवार एक महिला जिला पार्षद गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल जिला पार्षद को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद दूसरा बाइक चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के कालामटिहिनिया गांव निवासी पन्ना देवी जिला पार्षद क्षेत्र संख्या 13 की जिला पार्षद हैं। शुक्रवार को जिला पार्षद पन्ना देवी अपने पुत्र सुनील मांझी के साथ बाइक से थावे जा रही थीं। अभी ये लोग सासामुसा बाजार के समीप पहुंचे ही थे कि तभी एक अन्य बाइक से इनकी बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल जिला पार्षद को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसे के बाद दूसरा बाइक चालक भाग निकला। घायल का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।