Bihar Local News Provider

कुचायकोट: बाजार से घर लौट रहे होमगार्ड जवान को मारी गोली

कुचायकोट थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक होमगार्ड जवान को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली लगने के बद जैसे ही होमगार्ड जवान नीचे गिरे अपराधियों ने चाकू से उनके साथ जा रहे भतीजा पर भी हमला कर दिया। इस घटना में जवान का भतीजा भी घायल हो गया। होमगार्ड जवान तथा उनके भतीजा को आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी गांव निवासी सतीश शाही अपने भतीजा गोलू कुमार के साथ एक बाइक पर सवार होकर सोमवार की दोपहर कुचायकोट बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच बाइक सवार तीन अपराधियों ने उनकी बाइक का पीछा कर उनपर फायरिंग शुरू कर दी। फाय¨रग के दौरान बाइक पर सवार होमगार्ड जवान को एक गोली लग गई। गोली लगते ही होमगार्ड के जवान सतीश शाही व उनका भतीजा बाइक से नीचे गिर पड़े। उनके बाइक से नीचे गिरते ही अपराधियों ने गोलू कुमार पर चाकू से हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया। बाद में आसपास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायल लोगों का बयान दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लग गई है।
हत्याकांड में गवाही के बाद अपराधियों के निशाने पर थे होमगार्ड जवान:
कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी गांव निवासी पियुष शाही की हत्या बीते साल अक्टूबर महीने में कुचायकोट थाना के समीप चाकू मार कर कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के चाचा सतीश शाही गवाह थे। हत्याकांड में गवाही देने के बाद सतीश शाही अपराधियों के निशाने पर थे। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि पियुष शाही हत्याकांड में जेल से निकले अपराधियों के द्वारा इस घटना को अंजाम देने की बात घायल के द्वारा कहीं जा रही है। पुलिस इन सभी बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है।