Bihar Local News Provider

थावे: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

ईंटवा व लछवार गांव के बीच सुनसान स्थान पर तेज रफ्तार से जा रहे लग्जरी वाहन की चपेट मे आ जाने से साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लछवार गांव के गोरख सिंह का पुत्र वीरेंद्र सिंह घर से गेहूं के खेत की सिंचाई करने के लिए चंवर में गए थे। सिंचाई करने के बाद वे साइकिल से वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे गोपालगंज-मीरगंज मुख्य पथ पर पहुंचे तेज गति से आ रही एक टाटा टियागो वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। आसपास के लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मृत व्यक्ति के घर पहुंचने के बाद घंटों चीख पुकार मची रही। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। लग्जरी वाहन पर सवार तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।