Category: City News
-
गोपालगंज: शहर के कौशल्या देवी चौक की ओर घूमने जा रहे बाइक सवार युवक को चाकू घोंपा
शहर के कौशल्या चौक पर रविवार की सुबह एक युवक को चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया गया। जख्मी युवक मांझागढ़ थाने के दानापुर गांव के एहसानुल हक खान का पुत्र जमील खान बताया गया है। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने…
-
गोपालगंज: प्रतिबंध के बाद पहले दिन जागरूकता तक सिमटा अभियान
रविवार से पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगने के बाद नगर निकाय के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक जागरुकता अभियान में लगे रहे। पहले दिन जिले के किसी भी इलाके में पॉलीथिन लेकर चलने वाले पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। यह बात अलग रही कि प्रतिबंध को देखते हुए लोग पॉलीथिन को लेकर सतर्क नजर आए।…
-
गोपालगंज: जयंती पर याद किए गए मौलाना मजहरूल हक
कौमी एकता के प्रतीक मौलाना मजहरूल हक की जयंती कांग्रेस जिला कार्यालय पर इफ्तेखार हैदर की अध्यक्षता में मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अपिर्त की गई। वक्ताओं ने उनके त्याग व समर्पण की सराहना की। स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में उनकी भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। मौके पर कांग्रेस…
-
गोपालगंज: जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों पर रहेगी पुलिस की नजर
अब रात में जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जिले में प्रवेश करने के बाद जगह-जगह गश्ती दल वाहनों की जांच पड़ताल करेगा। गश्ती पुलिस हाईवे पर रात में गश्त कर रही है कि नहीं, इस पर भी अब नजर रखी जाएगी। जिसके लिए पुलिस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी…
-
गोपालगंज: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, नर्सिंग होम में बवाल
प्रखंड मुख्यालय के करमैनी रोड पर अवैध रूप से चल रहे एक नर्सिंग होम में प्रसव के बाद नवजात की मौत होने पर इलाज में लापरवाही बरतने की शिकायत करने पर कर्मियों ने परिजनों से दुर्व्यवहार किया। जिससे भड़के परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर बवाल काटा। परिजनों के उग्र तेवर को देख कर नर्सिंग…
-
गोपालगंज: बाइपास निर्माण कार्य को रोक ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सदर प्रखंड के बंजारी चंवर में बाइपास सड़क के निर्माण कार्य को रोक कर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। ग्रामीणों का कहना था कि उनकी जमीन बाइपास सड़क में चली गई है। जिससे वे लोग भूमिहीन हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें जमीन का मुआवजा नहीं चाहिए। बल्कि प्रशासन उनको जमीन…
-
गोपालगंज: कलेक्ट्रेट परिसर में बाइक पार्किंग को लेकर सुरक्षा गार्ड ने मौलाना की कर दी पिटाई
कलेक्ट्रेट परिसर में बाइक पार्किंग करने के लिए मंगलवार को सुरक्षा गार्ड व एक मौलाना आपस में भिड़ गए। पहले तू-तू, मैं-मैं हुई, इसके बाद दोनों के बीच झड़प शुरू हो गई। इससे कलेक्ट्रेट के गेट पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। मौके पर लोगों की भी भीड़ भी जुट गई। सूचना मिलने…
-
गोपालगंज: सदर अस्पताल से महिला दलाल गिरफ्तार
सदर अस्पताल परिसर परिसर के महिला वार्ड की एक मरीज को बहला कर निजी अस्पताल में ले जाने पहुंची एक महिला दलाल को सदर अस्पताल के कर्मियों ने पकड़ लिया। बाद में इस घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे सदर अस्पताल के डीएस ने महिला से पूछताछ की तथा उसे…
-
गोपालगंज: बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने उड़ाये 1.83 लाख
जिले में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में दो बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने एक लाख 83 हजार रुपये की निकासी कर ली। घटना की जानकारी होने के बाद इन घटनाओं की थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार मीरगंज थाना के पीपरा गांव की नुरैशा खातून के स्टेट बैंक की मीरगंज…
-
गोपालगंज: बगैर ट्रैफिक सिग्नल व रिफ्लैक्टर के यातायात व्यवस्था
जिले से गुजर रही हाईवे की दशा वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो रही है। जिले की सीमा में स्थित 46 किलोमीटर की दूरी तक हाईवे पर एक दर्जन से भी अधिक स्थानों पर डेथ प्वाइंट हैं। निर्माणाधीन हाईवे के कई इलाकों में न ही कहीं रिफ्लैक्टर लगा है और ना ही ट्रैफिक सिग्नल।…