Bihar Local News Provider

फुलवरिया: पतंग उड़ा रहा मासूम कुएं में गिरा, मौत

थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में पतंग उड़ाने के दौरान एक मासूम की कुएं में गिर जाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी महेंद्र मांझी का आठ वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार अपने दोस्तों के साथ गांव के बाहर पतंग उड़ा रहा था। पतंग उड़ाने के दौरान मासूम बच्चा गांव के बाहर कुएं में गिर पड़ा। शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के क्रम में मासूम का शव गांव के बाहर कुएं में पड़ा मिला।