Bihar Local News Provider

गोपालगंज – डीएम के पहल पर कलेक्ट्रेट में लगी सेंसरयुक्त सेनेटाइजर मशीन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम को ले शहर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में सेंसरयुक्त सेनेटाइजर मशीन लगायी गयी है। कलेक्ट्रेट भवन के ग्राउंड फ्लोर पर उपविकास आयुक्त सज्जन आर के कार्यालय के सटे दीवार पर ऊपर जानेवाली सीढ़ी के सटे इसे लगाया गया है। मशीन के लगने के बाद कलेक्ट्रेट के कर्मी व अन्य लोग अपने हाथ को सेनेटाइज करने के लिए इसका उपयोग कर रहे हैं।

[the_ad id=”11915″]

मशीन के नीचे हाथ लगाते ही सेंसर होते ही मशीन से घोलयुक्त सेनेटाइजर हाथ पर गिर रहा है। जिससे लोग अपने पूरे हाथ को सेनेटाइज करने के बाद ही कलेक्ट्रेट के कार्यालयों में प्रवेश कर रहे हैं। डीएम के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट परिसर में सेंसरयुक्त सेनेटाइज मशीन लगायी गयी है। यहां बता दें कि सरकार ने पूर्व से ही सभी सरकारी कार्यालयों में प्रवेश से पहले लोगों व कर्मियों के लिए सेनेटाइजर की व्यवस्था कराने का निर्देश दे रखा है।

इसको लेकर ही जिला प्रशासन द्वारा उक्त मशीन लगायी गयी है।