Author: Gopalganj
-
गोपालगंज के आंबेडकर भवन में सुबह नौ से नौ से शाम नौ बजे तक लगेगा टीका
जिले में मेगा टीकाकरण अभियान का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से सीएम नीतीश कुमार ने किया। शहर के आंबेडकर भवन में टीकाकरण केंद्र का लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय न की। उद्घाटन के दौरान स्वास्थ्य प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि टीकाकरण के प्रति जागरूकता…
-
गोपालगंज के कुचायकोट में बारातियों से भरी बोलेरो रामपुर के नजदीक गंडक नहर में पलटी, एक की मौत
गोपालपुर थाने के रामपुर गांव के समीप रविवार की देर रात बारातियों से भरी एक बोलेरो गंडक नहर के साइफन में जा गिरी। इस घटना में तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गए । जबकि एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत इलाज के दौरान हो गई। घटनास्थल पर ही दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो पड़ा हुआ है। घटना…
-
गोपालगंज में इंटर नामांकन: वेबसाइट पर लिंक नहीं खुलने से परेशान हैं छात्र-छात्राएं
इंटरमीडिएट सत्र 2021-23 में दाखिले के लिए छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन अप्लाई करना है। बिहार बोर्ड ने ऑफिसिएल वेबसाइट ofssbihar.in के माध्यम 19 जून से ही ऑनलाइन अप्लाई शुरू करने की घोषणा की थी। लेकिन, इस वेबसाइट पर इंटर में नामांकन से संबंधित लिंक नहीं खुल रहा है। जिससे ओएफएसएस वेबसाइट पर सामान्य आवेदन पत्र छात्र-छात्राएं…
-
गोपालगंज के उचकागांव में पानी भरे गड्डे में डूबने से पूर्व सरपंच के पौत्र समेत दो मरे
उचकागांव थाने के सलेमपट्टी गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से पूर्व सरपंच के पोते समेत दो की मौत हो गई। मृतकों में पूर्व सरपंच के पुत्र जितेन्द्र मांझी का एकलौता बेटा इशांत कुमार व एक गांव की लुलु कुमारी थी। परिवार के सदस्य शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने घर…
-
गोपालगंज के भोरे में कई आपराधिक मामलों में वांछित सत्येंद्र यादव उर्फ पहलवान गिरफ्तार
भोरे थाने की पुलिस ने सुमेरीछापर गांव में छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे सत्येंद्र यादव उर्फ पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सत्येंद्र यादव कई बड़े आपराधिक मामलों में वांछित था। गिरफ्तार आरोपित के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल तथा दो जिदा कारतूस बरामद किया है। भोरे थाने की पुलिस…
-
गोपालगंज के थावे में 35 सौ में चोरी की बाइक खरीद भर रहा था फर्राटा, चढ़ा पुलिस के हत्थे
चोरी की बाइक 35 सौ में खरीदने के बाद पहली बार सड़क पर फर्राटा भरने निकला उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन बथान निवासी इमाम अली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शनिवार को थावे थाना के सामने वाहन जांच कर रही पुलिस ने युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए…
-
गोपालगंज के कटेया में युवक को गोली मारने के मामले में पांच पर प्राथमिकी, एक आरोपित गिरफ्तार
कटेया थाना क्षेत्र के टेर खेमराज गांव में गुरुवार की देर शाम भूमि विवाद में एक युवक को मारने पीटने के बाद गोली मार कर घायल करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। घायल युवक…
-
गोपालगंज के कुचायकोट में खेत में कम कर रहे किसान को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत
गोपालपुर थाना क्षेत्र के चाड़ी दुर्ग गांव में अपने परिवार के सदस्यों के साथ खेत में काम कर रहे एक किसान को सांप ने डंस लिया। जिससे सांप के जहर से किसान अचेत हो गए। किसान के अचेत होने के बाद स्वजन उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां किसान की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने…
-
गोपालगंज में पिता ने दर्ज कराई अपहरण की प्राथमिकी,बेटा थाने पर प्रेमिका के साथ पहुंचा
नगर थाना में एक अजीबोगरीब मामला आया है। मामले में एक पिता ने जिस पुत्र के अपहरण की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई थी वह पुत्र खुद अपने प्रेमिका के साथ के दूसरे दिन थाने पर पंहुच गया। यह मामला नगर थाना के हजियापुर खांड मोहल्ले का है। जहां के राजेश राम ने अपने पुत्र…
-
कोरोना अप्डेट्स: सूबे में सबसे अधिक गोपालगंज में मिले नए मरीज
जहां पूरे सूबे में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम गयी है, वहां गोपालगंज जिले में इसकी रफ्तार फिर से बढ़ गयी है। रविवार को जिले में सबसे अधिक 45 नए कोरोना मरीज पाए गए। सूबे में एक दिन में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित गोपालगंज जिले में पाए गए हैं। राज्य स्वास्थ्य समिति की रिपोर्ट के…