Gopalganj News – गोपालगंज न्यूज़

Author: Gopalganj

  • भोरे: जनता के दरबार में मौके पर किया गया 81 मामलों का निपटारा

    जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम के तहत जिले के प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भोरे प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को कैंप लगा कर ग्रामीणों के मामले का निपटारा किया। ग्रामीणों की समस्या सुनने के लिए विभिन्न विभागों के कुल 27 काउंटर लगाए गए थे। जिसमें बिजली, चिकित्सा, थाना, प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, आईसीडीएस, बाल…

  • गोपालगंज: शिपू हत्याकांड में मुख्य आरोपित की जमानत याचिका खारिज

    चर्चित मार्बल व्यवसायी रवि प्रकाश उर्फ शिपू की हत्या के मामले में नामजद मुख्य आरोपित व पेट्रोल पंप का मैनेजर गुड्डू सिंह की अग्रिम जमानत याचिका शुक्रवार को कोर्ट ने खारिज कर दिया। एडीजे पांच भरत तिवारी की कोर्ट में शनिवार को मामले की सुनवाई हुई। बचाव पक्ष से वकील प्रभुनाथ सिंह व अभियोजन पक्ष…

  • थावे: पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत

    शहर के बसडीला गांव में शुक्रवार को पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दिलदार मियां का पुत्र समीर आंगन में चापाकल के पानी जमा करने के लिए बनाए गए गड्ढे के समीप खेल रहा था। इस दौरान वह गड्ढे में गिर गया। उसे…

  • हथुआ: मोटरसाईकल चोरी करते धराया

    हथुआ गोपाल मँदिर के सामने से बाइक चोर को चोरी करते हूए भीड़ ने दबोच लिया गनीमत राहा की मौके पर प्रशासन ने उसे गिरप्तार कर लिया। मोटरसाइकील स्थानिय दुकानदार अशोक जी की थी जो बाइक गोपल मँदिर गेट के सामने लगाकर अपने दुकान में बैठे थे। चोर जैसे ही बाइक लेकर भागा वैसे ही…

  • गोपालगंज: शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान द्वारा 26 निर्धन क्षात्र को मुफ्त शिक्षा

    विद्यादान-महादान योजना 2018 के अवसर पर माइक्रोन अकैडमी इस वर्ष 11th और 12th के कुल 26 छात्रों ( 18 बालिकाओं और 8 आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों) को विद्यादान-महादान योजना के तहत बिल्कुल मुफ्त कोचिंग देने जा रहे हैं ! तो यदि आपके आस पास कोई ऐसा छात्र जो किसी कारणवश अच्छी शिक्षा लेने में…

  • विजयीपुर: जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े,पंद्रह पर दर्ज हुई प्राथमिकी

    मझवलिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनो घायलों को ईलाज के लिए विजयीपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए गोपालगंज रेफर कर दिया गया। मामले में दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ तीन महिला…

  • हथुआ: हथुआ में करंट से किशोर की मौत पर अस्पताल में प्रदर्शन

    स्थानीय थाने के रतनचक गांव में एक किशोर की मौत बिजली के करंट से हो गयी। किशोर गांव के अशोक राम का 15 वर्षीय पुत्र राजकिरण राम बताया गया है। करंट लगने के बाद अचेत किशोर को जब अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। तब ड्यूटी पर कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं था। जिसके बाद किशोर को मीरगंज…

  • थावे: दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में युवक घायल

    मीरगंज-गोपालगंज पथ पर थावे थाना क्षेत्र के इटवा पुल के समीप दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों से इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़े घायल युवक को इलाज के…

  • गोपालगंज: कोर्ट ने पूछा, किसकी इजाजत से बज रहा है लाउडस्पीकर

    कोर्ट के सामने समाहरणालय परिसर में फिल्मी गाना बजाने पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विश्व विभूति गुप्ता की कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए पूछा कि किसकी इजाजत से इतनी तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाया जा रहा है? प्रशासन की तरफ से उपनिर्वाचन पदाधिकारी विमल कुमार सिंह ने जवाब दिया, सर, चुनाव आयोग का कार्यक्रम है. आयोग…

  • गोपालगंज: लावारिस कार में मिला परिचालक का शव

    शहर के कमला राय कॉलेज रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार की सुबह बंद कार में कंडक्टर का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. शव की पहचान बरौली थाने के सरफरा गांव निवासी 45 वर्षीय राजेश पांडेय के रूप में की गयी है. पुलिस ने कार से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए…