Gopalganj News – गोपालगंज न्यूज़

Author: Gopalganj

  • विजयीपुर: महंत को अगवा कर 40 हजार रुपए लूटे

    स्थानीय थाने के पगरा बाजार के समीप कार सवार अपराधियों ने सोमवार की शाम एक कुटी के महंथ को अगवा कर 40 हजार रुपए लूट लिए। मामले में विजयीपुर के बभनौली कुटी के महंत दिनेश दास त्यागी ने थाने में अज्ञात कार सवार अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। महंत ने पुलिस को…

  • फुलवरिया: ईंट भट्ठा संचालक के खिलाफ ग्रामीणों ने किया थानाध्यक्ष का घेराव

    प्रखंड के माड़ीपुर टोला भरपटिया गांव के समीप संचालित एक ईंट भट्ठा के संचालक के खिलाफ मंगलवार को आक्रोशित लोगों ने फुलवरिया थानाध्यक्ष का घेराव किया। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि ईंट भट्ठा के समीप सड़क पर ब्रेकर बना दिया गया है। जिसके चलते सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। अबतक दर्जनों बाइक सवार इस…

  • कुचायकोट: दूकान का ताला तोड़ नगद सहित सामान की हुई चोरी

    कुचायकोट थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में बीती रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर नगद सहित हजारों रुपए मूल्य के सामान की चोरी कर ली। सुबह दुकानदार के आने के बाद बाजार वासियों को घटना की जानकारी हुई। इस मामले में दुकानदार मोहन प्रसाद द्वारा कुचायकोट थाने में एक आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई…

  • सिधवलिया: छापेमारी के दौरान शराब व हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार

    सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा के समीप पुलिस ने अंग्रेजी शराब की 23 बोतल समेत देशी गन और कारतूस के साथ मेहदी हसन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि सिधवलिया थाना के अवर निरीक्षक ग्रीष्देव सिंह और मनोज कुमार पुलिस बल के साथ अपने नियमित सन्ध्या गश्ती के दौरान एनएच-28…

  • हथुआ: शौच के लिए घर से निकले वृद्ध का शव तालाब से मिला

    हथुआ थाना क्षेत्र के रतनचक गांव में तालाब में डूबने से 50 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी। बताया जाता है की हथुआ थाना क्षेत्र के रतनचक गांव में तालाब के समीप सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीण टहलने के लिए गए हुए थे।…

  • खुशखबरीः सुप्रीम कोर्ट का आदेश, बिहार में शिक्षकों को मिले एक समान वेतन

    सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में पंचायत के जरिए चुने गए शिक्षकों को नियमित अध्‍यपकों के बराबर वेतन देने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है, कोर्ट ने एक समान वेतन देने के मामले में मुख्य सचिव की अध्यक्षता कमेटी बनाने का आदेश दिया और कहा कि कमेटी देखे की इन शिक्षकों…

  • विजयीपुर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

    विजयीपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर गांव में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना को लेकर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार विजयीपुर गांव की एक युवती को थाना क्षेत्र के बसहां गांव के एक युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया तथा शादी…

  • माँझा: एनएच 28 पर गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराया ट्रक, चालक जख्मी

    मांझागढ़ थाने के कोईनी एनएच 28 पर रविवार की अहले सुबह कुहासे के कारण गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में ट्रक की टक्कर हो गई। इससे ट्रक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी चालक यूपी के जालौन जिले के मटर थाने के काल्पी गांव का अरविन्द कुमार यादव उर्फ जितेन्द्र बताया गया है। घटना…

  • भोरे: शॉर्टसर्किट से लगी आग, लाखों की संपत्ति जली

    भोरे गांव में शनिवार को बिजली के शार्ट सर्किट के कारण एक झोंपड़ी में आग लग गई। इस घटना में झेंपड़ी के अंदर रखी गई करीब चार लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के अनुसार शनिवार को भोरे गांव के केदार…

  • गोपालगंज: अगले तीन महीनों में बिहार में सात हजार नर्सों की होगी बहाली

    स्थानीय प्रखंड के झंझवा पकड़ी गांव के समीप एनएच 28 पर नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्य का शुभारंभ सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि बिहार सरकार राज्य में विकास के लिए संकल्पित है। इसी कड़ी में साढ़े चार…