Gopalganj News – गोपालगंज न्यूज़

Author: Gopalganj

  • गोपालगंज: शहरवासियों को मिली पहली एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात

    अब शहरवासियों को छपरा-थावे रेलखंड का आमान परिवर्तन होने के एक साल बाद पहली एक्सप्रेस ट्रेन मिल गई है। इस एक्सप्रेस ट्रेन से जिले के पूर्वी इलाके के लोगों के लिए भी सफर सुगम हो गया है। अब गोपालगंज स्टेशन तथा बैकुंठपुर के दिघवा दुबौली रेलवे स्टेशन पर छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस रुकेगी। गुरुवार को लखनऊ से…

  • बैकुंठपुर: चार दिन पूर्व अगवा किसान के पुत्र का मिला शव

    बैकुंठपुर थाने के बनौरा गांव से चार दिन पूर्व अगवा किसान के पुत्र के शव को पुलिस ने गुरुवार को पकहां गांव के दियारे से बरामद किया। उसकी पहचान बनौरा गांव के दिलीप सिंह के पुत्र कुणाल कुमार सिंह उर्फ भोलू के रूप में की गई। वह आठवीं का छात्र था। पुलिस ने शव को…

  • गोपालगंज: हड़ताल वापस नहीं लिया तो बहाल किए जाएंगे नए रसोइया

    जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में रसोइयों के हड़ताल के चलते बंद पड़े मध्याह्न भोजन योजना को जल्द से जल्द शुरू करने को लेकर विभाग ने कवायद शुरू कर दिया है। मध्याह्न भोजन योजना समिति बिहार के निदेशक विनोद कुमार ने सभी जिले के जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को पत्र लिखकर इस बारे में आवश्यक दिशा निर्देश…

  • हथुआ: रॉड से मारकर युवक की हत्या मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

    मीरगंज थाना क्षेत्र के घोषिया गांव में सोमवार की रात एक युवक के सिर पर रॉड से हमला कर हत्या करने के मामले में मृतक के नाना ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए…

  • हथुआ: बदला लेने के लिए गला घोंट कर की गई थी लापता दो बच्चों की हत्या

    हथुआ थाना क्षेत्र के मछागर लछीराम गांव से लापता दो बच्चों की हत्या घोंट कर की गई थी। हत्या करने के बाद चंवर के तालाब में दोनों बच्चों के शव को तालाब में फेंक कर उसके ऊपर मिट्टी डाल दिया गया था। इस हत्याकांड में हिरासत में ली गई आरोपित मालती देवी ने यह खुलासा किया…

  • थावे: रेलवे ट्रैक पर पड़े शव को नोचते रहे कुत्ते और कौए

    थाना क्षेत्र के वृंदावन पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार की रात ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। बुधवार की सुबह खेत में काम करने जा रहे किसानों ने रेलवे ट्रैक पर पड़े शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन उचकागांव थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घंटों शव पड़ा रहा…

  • थावे: कैदी के पास से स्मैक बरामद

    कोर्ट में पेशी के बाद वापस जेल ले जाए जा रहे एक कैदी ने अपने गुप्तांग में स्मैक छिपाकर जेल के अंदर ले जाने का प्रयास किया। इसी बीच तलाशी के दौरान उसके पास से स्मैक बरामद कर लिया गया। इस मामले में प्रभारी कारा उपाधीक्षक विश्वनाथ ¨सह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।…

  • गोपालगंज: संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग, जिंदा जला व्यापारी

    गोपालगंज मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से घी व्यापारी जलकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के वक्त परिवार वाले शादी समारोह में गए थे। आग की लपटें पूरी तरह कमरे में फैलने पर व्यापारी की नींद खुली। चीख पुकार पर आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने से…

  • कटेया: बोलेरो पलटने से 7 बाराती जख्मी, सीवान से यूपी जा रही थी बारात

    यूपी के तुर्कपट्टी थाना के मुहअवां गांव गई बारात से वापस लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर पंचदेवरी के तेतरियां नहर में पलट गई। जिसमें चालक सहित उसमें बैठे सात बाराती बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को पीछे से आ रही दूसरी बाराती  गाड़ी पर सवार लोग  तत्काल सीवान जिला अस्पताल ले गए। जहां…

  • हथुआ: घोषिया में युवक के सिर पर रॉड से हमला कर मार डाला

    मीरगंज थाना क्षेत्र के घोषिया गांव में सोमवार की रात एक युवक के सिर पर रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल को परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलने पर सदर अस्पताल पहुंची…