Author: Gopalganj
-
उचकागांव: पत्नी की हत्या का आरोपित गिरफ्तार
अपनी पत्नी की हत्या कर शव को नहर की पटरी पर फेंक कर फरार हो गए आरोपित पति को पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर थाना क्षेत्र के दहीभाता बाजार से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है। मंगलवार को दहीभाता बाजार में स्थित मध्य विद्यालय के…
-
गोपालगंज: शहर के मुख्य डाकघर में खुलेगा पासपोर्ट सेवा केंद्र
शहर के मुख्य डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोला जाएगा। पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने के लिए सरकार ने पहले ही स्वीकृति दे दी है। अब मुख्य पोस्टमास्टर जनरल के निर्देश पर दो दिन के अंदर पीएमजी मुजफ्फरपुर शहर स्थित मुख्य डाकघर का निरीक्षण करने आएंगे। निरीक्षण के दौरान ये यहां पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने के…
-
गोपालगंज सिविल कोर्ट ने 30 फरवरी 2005 को की मुकदमे की सुनवाई!
सिविल कोर्ट में 30 फरवरी को मुकदमे में न सिर्फ पैरवी होती है, बल्कि कोर्ट सुनवाई भी करती है. इतना ही नहीं, कोर्ट के अवकाश के दिनों में 31 दिसंबर को मुकदमा दाखिल होता है और 30 फरवरी, 2005 को गोपालगंज के प्रथम अवर न्यायाधीश के कोर्ट ने टीएस संख्या-556/04 में सुनवाई कर दोनों पक्षों…
-
उचकागांव: पत्नी की पीट कर हत्या कर शव को नहर पर फेंका
उचकागांव थाना क्षेत्र के दहीभाता बाजार के समीप चकयोगा नहर पर पति ने पत्नी की पीटकर हत्या कर शव को नहर के दक्षिण पटरी पर फेंक दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद गांव पहुंच कर अपने बच्चों तथा पड़ोसियों को पत्नी की सांस नहीं चलने की जानकारी देने के बाद पति फरार हो गया।…
-
हथुआ: ट्रक व बाइक की टक्कर में महिला की मौत, बाल-बाल बचा पुत्र
मीरगंज थाना क्षेत्र के नरइनिया ढाला के समीप एक ट्रक तथा बाइक की टक्कर में बाइक सवार महिला सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान ट्रक का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा महिला का पुत्र दूसरी तरफ गिरने से बालबाल बच…
-
कुचायकोट: युवक की हत्या में नामजद तीन आरोपित को आजीवन कारावास
कुचायकोट थाना क्षेत्र के नेचुआ खास गांव के एक 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने के मामले में नामजद तीन आरोपित को प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामबाबू त्रिपाठी के न्यायालय ने आजीवन कारावास तथा 25-25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। सजा सुनाए जाने के बाद तीनों आरोपित को…
-
गोपालगंज: पूर्व थानाध्यक्ष का जमानत आवेदन खारिज
फुलवरिया थाना क्षेत्र के गोसाई मांझा पंचायत के गोसाई मांझा गांव निवासी पूर्व मुखिया मधुसूदन राय के घर 21 साल पहले हुए फर्जी एनकाउंटर मामले में फरार चल रहे मीरगंज के पूर्व थानाध्यक्ष जफर इमाम का जमानत आवेदन पटना हाईकोर्ट ने खारिज करते हुए पूर्व थानाध्यक्ष को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट में…
-
मांझा: बाइक सवार युवकों ने महिला से 60 हजार रुपया छीना
मांझा प्रखंड मुख्यालय स्थित नई बाजार में बाइक सवार युवकों ने एक महिला से दिनदहाड़े 60 हजार रुपया छीन लिया। महिला के भाई से इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि मांझा थाना क्षेत्र के झंझवा गांव निवासी शीला देवी बुधवार को स्टेट…
-
गोपालगंज: आज से प्रारंभ होगी इंटर की परीक्षा, रहेगी कड़ी चौकसी
बुधवार से प्रारंभ हो रही इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई। परीक्षा के एक दिन पूर्व मंगलवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्राधीक्षक से लेकर वीक्षक सीट प्लान को अंतिम रूप देने में लगे रहे। कड़ी चौकसी के बीच बुधवार से दोनों पालियों में इंटर की परीक्षा होगी। प्रशासनिक स्तर पर हर…