Author: Gopalganj
-
गोपालगंज: कार में स्क्रैच पड़ने पर ट्रक चालक को पीट कर रुपया छीना
शहर के बंजारी मोड़ के समीप ट्रक के सट जाने से कार में स्क्रैच पड़ने से आक्रोशित कार में सवार लोगो ने ट्रक चालक को मारपीट कर उसके पास मौजूद 60 हजार रुपया छीन लिया। इस बीच सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस को आते देख कार में सवार लोग कार छोड़ कर फरार हो…
-
सत्ता संग्राम: नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट पथ पर वाहनों की आवाजाही पर रहेगी रोक
लोकसभा चुनाव के नामांकन अवधि में कलेक्ट्रेट पथ पर वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। नामांकन प्रारंभ होने के एक घंटे पूर्व से नामांकन समाप्त होने तक इस मार्ग से आने वाले वाहनों को दूसरे मार्ग से जाने को अनुमति दी जाएगी। नामांकन के दिन कोई भी प्रत्याशी अपना वाहन लेकर कलेक्ट्रेट के अंदर नहीं…
-
गोपालगंज: घरेलू एलपीजी के इस्तेमाल पर नौ दुकानदारों पर प्राथमिकी
एसडीएम वर्षा सिंह के निर्देश पर सदर बीडीओ सह प्रभारी एमओ पंकज कुमार शक्तिधर ने घरेलू एलपीजी का व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल करने के खिलाफ दुकानों में छापेमारी की. इस दौरान नौ दुकानदारों को घरेलू एलपीजी का इस्तेमाल करते पाया गया, हालांकि छापेमारी के दौरान सभी दुकानदार फरार हो गये. बीडीओ ने बताया कि 11…
-
फुलवरिया: वाहन जांच के दौरान दो लाख 90 हजार रुपया बरामद
मीरगंज-जमुनहाँ पथ श्रीपुर ओपी के मगहा नहर पुल के समीप वाहन चेकिग अभियान के दौरान पुलिस ने एक पिकअप चालक के पास से दो लाख 90 हजार रुपया बरामद किया। पुलिस रुपया जब्त कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस वाहन चेकिग अभियान चला रही…
-
उचकागांव: मदरसे के मौलाना को स्वास्थ्य प्रभारी ने पीटा, प्रदर्शन
प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने आए बरगछिया गांव के मदरसे के एक मौलाना को अस्पताल के स्वास्थ्य प्रभारी तथा कर्मियों ने लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दिया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्वास्थ्य प्रभारी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के सीमावर्ती बरगछिया गांव…
-
कटेया: शार्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग, हजारों की संपत्ति राख
कटेया थाना क्षेत्र के सोहनरिया बाजार में सोमवार की रात बिजली की शार्ट सर्किट से एक दुकान में आग लग गए। आग ने देखते ही देखते एक और दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन…
-
गोपालगंज: पॉलीथिन बैग का इस्तेमाल करने पर दुकानदारों से वसूला गया 76 हजार रुपया जुर्माना
नगर विकास के प्रधान सचिव के निर्देश के बाद मंगलवार को प्रशासन ने पॉलीथिन के खिलाफ जांच अभियान चलाया। सीओ, बीडीओ तथा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान शहर के सात सौ दुकानों की तलाशी ली गई। इस दौरान पॉलीथिन बैग मिलने पर इन दुकानदारों से कुल…
-
गोपालगंज: नेपाल के पांच युवक युवतियों को लोगों ने पकड़ा
शहर के पुरानी चौक के नोनिया टोली में मंगलवार की सुबह लोगों ने एक मकान में किराया पर रह रहे नेपाल के पांच युवक तथा युवतियों को पकड़ कर उनसे पूछताछ करने बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया। इन युवक-युवतियों पर धर्म परिवर्तन करने के लिए सीधे-साधे लोगों को प्रलोभन देने का लोगों ने आरोप…
-
कुचायकोट: सड़क किनारे गड्ढे में पलटा पुलिस का गश्ती वाहन, पांच घायल
सासामुसा- सेमर पथ पर बड़ी गंडक नहर पार करने के दौरान सोमवार की सुबह गश्त कर लौट रहे पुलिस का वाहन सड़क किनारे गड्ढ़े में पलट गया। जिससे वाहन में सवार सहायक अवर निरीक्षक सहित पांच लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट में कराया गया।…