Gopalganj News – गोपालगंज न्यूज़

Author: Gopalganj

  • बैकुंठपुर: गंडक नदी में स्नान को गए दो बच्चों की डूबने से मौत

    रविवार को घर से गंडक नदी में स्नान करने गए दो बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृत दोनों बच्चे प्रखंड क्षेत्र के बांसघाट मंसुरिया गांव के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद बैकुंठपुर तथा महम्मदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा एक शव को नदी से बरामद…

  • कटेया: शॉर्ट सर्किट से मिठाई दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति बर्बाद

    थाना क्षेत्र के सोहनरिया बाजार में रविवार की तड़के बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग जाने से एक मिठाई दुकान में रखी गई लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस बीच काफी देर तक बाजार में अफरातफरी का माहौल कायम रहा। बताया जाता है कि कटेया थाना क्षेत्र के अमही बांके गांव…

  • कुचायकोट: चोरी की बाइक के साथ दो युवक रंगे हाथ गिरफ्तार

    कुचायकोट थाने की पुलिस ने मलही चौक के समीप चोरी की बाइक लेकर भाग रहे दो युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस बीच एक अन्य युवक भाग निकलने में सफल हो गया। भाग रहे दोनों युवकों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की बाइक को बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार कुचायकोट…

  • थावे जंक्शन पर लगातार दूसरे दिन भी गाड़ियां निरस्त

    पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-कप्तानगंज-थावे रेलखंड पर सवारी ट्रेनों के निरस्त होने का सिलसिला लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को थावे जंक्शन से गुजरनेवाली करीब 5 सवारी ट्रेनें निरस्त रहीं। बताया गया कि गोरखपुर से थावे जंक्शन आनेवाली डीएमयू ट्रेन का इंजन शुक्रवार की शाम को ही फेल हो गया था। दूसरा…

  • गोपालगंज: 580 एकड़ में लगी फसल डूबी, कर्ज लेकर किसानों ने की थी खेती

    अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही अचानक गंडक नदी का जल स्तर बुधवार की रात बढ़ गया. इससे नदी का पानी नीचले इलाकों में फैलने लगा. गुरुवार की सुबह लगभग 580 एकड़ में फैले तरबूज, ककड़ी, खीरा, लौकी, नेनुआ आदि की फसल बर्बाद हो गयी. किसान सुबह जब अपने खेत पर पहुंचे तो नदी उनके…

  • सिधवलिया: एनएच-28 पार करने में नहीं होगी दिक्कत, बनेगा अंडरपास

    सिधवलिया प्रखंड के महम्मदपुर मोड़ पर एनएच 28 को पार करने वाले वाले वाहन चालकों को दिक्कत का सामना नहीं करने पड़ेगा। ना ही हाईवे पार करते समय हादसे की आशंका रहेगी। महम्मदपुर मोड़ पर एनएच पर फ्लाई ओवर के कारण बाई पास सड़क के अवरुद्ध हो जाने को देते हुए अब यहां अंडर पास…

  • मांझा: शराब पीकर हंगामा करने से मना करने पर मां व बहन को पीटा

    मांझा थाना क्षेत्र के सरेया अख्तियार गांव में शुक्रवार को शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक ने घर जाने के लिए कहने पर अपनी मां तथा दो बहनों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल मां व बेटियों के इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों…

  • फुलवरिया: बेटी के ससुराल में सेवानिवृत्त शिक्षक पर चाकू से हमला

    थाना क्षेत्र के चमारीपट्टी गांव में अपनी पुत्री के ससुराल जा रहे एक सेवानिवृत्त शिक्षक तथा उनके शिक्षक पुत्र पर लाठी-डंडा तथा चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल पिता पुत्र को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि फुलवरिया गांव निवासी सेवानिवृत्त…

  • थावे: व्यवसायी लूटकांड मामले में युवक गिरफ्तार

    उचकागांव में गोपालगंज-मीरगंज पथ पर वृंदावन गांव के समीप एक सप्ताह एक व्यवसाई को गोली मार कर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने थाना क्षेत्र के हाईवे पर बने टोल टैक्स प्लाज के समीप छापेमरी कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों को…

  • हथुआ: करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत

    हथुआ बाजार स्थित एक मकान में कार्य करने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राजमिस्त्री का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया…