Bihar Local News Provider

गोपालगंज: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल

थाना क्षेत्र में एनएच 28 पर गिरी पेट्रोल पंप के समीप एक कार ने एक बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के लंगटूहाता गांव निवासी राजेश कुमार तथा त्रिभुवन महतो जिला मुख्यालय आए थे। जिला मुख्यालय में काम निपटाने के बाद ये दोनों बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी गिरी पेट्रोल पंप के समीप एक कार ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।