Bihar Local News Provider

बाढ़ का कहर – थावे की 11 पंचायतों में दाहा नदी के बाढ़ में डूबीं फसलें

थावे प्रखंड की 11 पंचायतों में दाहा नदी में आई बाढ़ से फसलें पानी में डूब गई हैं। लगातार हो रही बारिश तथा गंडक नदी से सासामुसा के समीप दाहा नदी में पानी भरने से दाहा नदी उफान पर आ गई है। प्रखंड की पंचायत विदेशीटोला, वृंदावन, बरारी जगदीश, लछवार, फुलुगनी, नारायणपुर ,रामचंद्रपुर, एकडेरवा, गोपलामठ सहित 11 पंचायतों के दो दर्जन से अधिक गांव के खेतों में बाढ़ का पानी भर गया है। किसानों का कहना है कि बाढ़ के पानी से धान की फसल डूब जाने से फसल बर्बाद हो गई है।
[the_ad id=”11915″]
किसान जनकदेव सिंह, विजय सिंह, वीरेंद्र मांझी, युगलकिशोर प्रसाद, शकर राम व अंगद सिंह आदि किसानों का कहना था कि इस बार समय से बारिश होने से धान की अच्छी उपज होने की उम्मीद थी। लेकिन बाढ़ ने इस उम्मीद पर पानी फेर दिया है। बाढ़ के पानी में फसल डूबने के साथ ही वृंदावन मौजे गांव में रेलवे लाइन के किनारे मुसहर टोली में घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इसी बीच जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश राय भुटू के नेतृत्व में एक पांच सदस्यीय किसानों की टीम अंचल पदाधिकारी से मिलकर फसल क्षति का आंकलन कर सरकार से मुआवजे दिलाने की मांग किया। वहीं सीओ गंगेश झा ने बताया कि प्रखंड कि बाढ़ के पानी में डूबी फसलों का आकलन कर जिला मुख्यालय रिपोर्ट भेजी जाएगी।