Bihar Local News Provider

सिधवलिया/ लड़की की हत्या कर बोरे में शव भर कर बक्सा में किया बंद

सिधवलिया थाना क्षेत्र के बखरौर गांव में एक लड़की की हत्या कर शव को बोरे में भरकर बक्से में बंद कर दिया गया। मंगलवार की देर शाम पड़ोसी के घर के छज्जे पर रखे गए बक्से में शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जिस पड़ोसी के घर में लड़की का शव बक्से से बरामद किया गया है, उसके घर के सभी सदस्य फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
[the_ad id=”13129″]
बताया जाता है कि बखरौर गांव निवासी शिवशंकर साह की पुत्री 12 वर्षीय लाली कुमारी अपने पड़ोसी रामाशीष साह के पुत्र जयकिशोर साह के घर में आया-जाया करती थी। जयकिशोर साह शिवशंकर साह का पट्टीदार है। मंगलवार की सुबह दस बजे लाली कुमारी, जयकिशोर साह की घर की एक बच्ची के साथ खेलने की बात कह कर अपने घर से निकली। लेकिन इसके बाद यह वापस नहीं लौटी।
[the_ad id=”13131″]
दोपहर बाद तक लाली कुमारी के घर नहीं लौटने पर स्वजन पड़ोसी के घर गए तो देखा की बाहर से घर का दरवाजा बंद है। पड़ोसी के घर का दरवाजा बंद देख स्वजन गांव में लाली की तलाश करने लगे। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला और ना ही जयकिशोर साह और उसके घर के सदस्य अपने घर लौटे। इसपर ग्रामीणों को शक हुआ। ग्रामीण जयकिशोर साह के घर का दरवाजा खोल कर अंदर जाकर लाली की खोजबीन करने लगे।
[the_ad id=”13287″]
इसी दौरान घर के छज्जा पर रखे गए एक बक्सा पर ग्रामीणों की नजर पड़ी। शंका होने पर ग्रामीणों ने छज्जा से बक्सा उतार कर उसे खोल कर देखा तो सन्न रह गए। बक्सा में बोरे में भर कर लाली कुमारी का शव रखा गया था। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।
[the_ad id=”13285″]