Bihar Local News Provider

फुलवरिया: संग्रामपुर गोपाल में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर हुईं राख

स्थानीय थाना क्षेत्र फुलवरिया के संग्रामपुर गोपाल गांव में शनिवार को गांव के निवासी विश्वनाथ चौधरी के घर में अचानक आग लग गई। जिसमें हजारों रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। नष्ट हुई संपति में 20 बोरी धान, कपड़ा,जेवर बर्तन इत्यादि शामिल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ग्रह स्वामी के घर वाले घर से बाहर काम करने के लिए गए थे। इसी बीच छत पर लगाए गए धान के पुवाल की पुंज में आग की लपट दिखाई दी। जिस पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं मोके पर उपस्थित स्थानीय मुखिया शेख मोहम्मद मासूम अली ने स्थानीय पुलिस को मोबाइल पर इसकी जानकारी देते हुए ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। वहीं पुलिस की सूचना पर दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची, जहां आग पर काबू पाया गया। घटनास्थल पर पुलिस अवर निरीक्षक उमेश कुमार यादव सहित पुलिस बल मौजूद था।