Bihar Local News Provider

थावे में पुलिस टीम पर हमला ,पांच पुलिसकर्मी जख्मी

थावे क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में रविवार की दोपहर दो पक्षों में हुई मारपीट में बीच-बचाव करने गयी पुलिस टीम पर कुछ ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। जिसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। इसके पूर्व मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग भी जख्मी हो गए।
[the_ad id=”13129″]
घायल पुलिसकर्मियों सहित अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी मामूली रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं। हमले में जख्मी पुलिसकर्मियों में थावे थाने के एसआई शैलेन्द्र कुमार पप्पू,एएसआई सुनील कुमार यादव व सहित चौकीदार व गार्ड शामिल हैं। बताया गया कि पूर्व के विवाद को लेकर रामंचद्रपुर गांव के जितेन्द्र राम व रामाकांत राम के परिजनों में मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, पत्थरबाजी के साथ फायरिंग भी की गयी। फायरिंग के दौरान छर्रा लगने से राजू कुमार राम व संदीप कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
[the_ad id=”13286″]
दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी सूचना मिलने पर बीच-बचाव करने के लिए थावे थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने पुलिस टीम से धक्कामुक्की करने के बाद पथराव किया। घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए थावे पीएचसी में भर्तीकराया गया। थानाध्यक्ष विशाल आनन्द ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए संजय राम व अमित कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। मामले में घायलों का बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। झगड़ा का कारण पूर्व का विवाद बताया जा रहा है।
[the_ad id=”13285″]