Bihar Local News Provider

गोपालगंज में बैकुंठपुर के सिंहासनी में हुई धनेश्वरनाथ मंदिर न्यास की बैठक

बैकुंठपुर के सिंहासनी में हुई धनेश्वरनाथ मंदिर न्यास की बैठक
हितेश वर्मा/ गोपालगंज

प्रखंड के ऐतिहासिक धनेश्वरनाथ मंदिर सिंहासनी में महाशिवरात्रि को लेकर धनेश्वरनाथ मंदिर न्यास की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता न्यास के सचिव प्रेम नारायण गिरी कर रहे थे। बैठक में महाशिवरात्रि मेले के सफल संचालन को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई। जलाभिषेक से लेकर मेले के आयोजन तक की रणनीति तैयार की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने मेले में दंडाधिकारी व पुलिस बल प्रतिनियुक्त करने को लेकर स्थल का चयन किया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से महाशिवरात्रि मेले व जलाभिषेक को लेकर कई आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी ली। साथ ही प्रशासन को मदद करने की अपील की गई। बैठक में बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता एवं सीओ राकेश कुमार दुबे ने कोविड-19 के नियमों का पालन करने पर बल दिया। जलाभिषेक को लेकर किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने का निर्णय लिया गया। बैठक में मंदिर न्यास के देवेंद्र गिरी, श्रवण गिरी, बलराम पुरी, भीम गिरी, साधु गिरी, जयनाथ गिरी के अलावे ग्रामीण राजेश्वर गिरी, सुरेश गिरी, दीनानाथ गिरी सहित कई लोग शामिल थे।


Comments

One response to “गोपालगंज में बैकुंठपुर के सिंहासनी में हुई धनेश्वरनाथ मंदिर न्यास की बैठक”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *