कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में हर दिन हो रही बढ़ोत्तरी के बावजूद लोग मास्क व शारीरिक दूरी के नियम का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी व एसपी आनंद कुमार के अपील के बावजूद भी लोग शहर में बगैर मास्क के घूम रहे है। हालत यह कि भीड़भाड़ वाले इलाके में अधिकांश लोग बगैर मास्क के ही मिल रहे हैं। पुलिस के स्तर पर मास्क की जांच के अभियान का असर भी नहीं दिख रहा है।
गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे शहर के अरार मोड़ पर पुलिस एक तरफ मास्क जांच अभियान चला रही थी। वही दूसरी तरफ अरार ओवरब्रिज के पास दर्जनों की संख्या में लोग पुल के नीचे बगैर मास्क के बैठकर आराम कर रहे थे। वही फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों ने भी मास्क पहनना जरूरी नहीं समझा। दुकानदार बगैर मास्क के अपनी दुकान चला रहे थे। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ने मामलों को देखते हुए सरकार ने शारीरिक दूरी व मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। लेकिन यहां लोग न तो मास्क का उपयोग कर रहे है और ना ही शारीरिक दूरी का पालन कर रहे है।
शहर के बड़ी बाजार में उमड़ रही लोगों की भीड़:
शहर के विभिन्न जगहों पर पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी मास्क जांच अभियान चला रहे है। वही दूसरी तरफ शहर के बड़ी बाजार में सब्जी मंडी व गोला मंडी में बगैर मास्क के दुकानदार अपनी अपनी दुकान चला रहे है। इस दौरान दुकानों में आने वाले ग्राहक भी मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे है।
क्या कहते है अंचल अधिकारी
शहर में लगातार मास्क जांच अभियान चलाया गया। साथ ही जो लोग बगैर मास्क के शहर में प्रवेश कर रहे है। उनसे जुर्माना भी वसूला जा रहा है। गुरुवार को मास्क जांच के दौरान 33 लोगों से जुर्माना राशि की वसूली की गई। साथ ही लोगों से कोरोना संक्रमण से खुद को बचाने की अपील भी की गई।
विजय कुमार सिंह, सदर सीओ
https://gopalganj.org/city-news/14657/
Leave a Reply to गोपालगंज के थावे में क्षमता से अधिक सवारी ढोने के आरोप में गोपालगंज में पांच बसें जब्त – Gopalganj Samachar – ग Cancel reply