Bihar Local News Provider

गोपालगंज के थावे में बीएमपी जवान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या

गोपालगंज में बीएमपी के एक जवान की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई और उसके शव को होमगार्ड मैदान के पीछे गड्ढे में ढक दिया गया। यह घटना जिले के थावे थाना क्षेत्र के थावे दुर्गा मंदिर का है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक बीएमपी के जवान का नाम अर्जुन दयाल है।वह नेपाल का रहने वाला था।उसकी एक बेटी भी है।वह बीएमपी -1 में तैनात था और उसका कोड 845 है।अर्जुन दयाल की ड्यूटी गोपालगंज में विधानसभा चुनाव के दौरान थावे होमगार्ड मैदान के पास बनाए गए स्ट्रांग रूम पर लगाए गया था। उसके बाद से ही उसकी तैनाती थावे दुर्गा मंदिर परिसर में की गई थी।

जानकारी के मुताबिक मृतक जवान बीती रात को चाकू से गोदकर उसके शरीर पर वार किया गया,जिससे उसकी मौत हो गई और हत्या के बाद उसे थावे मंदिर और होमगार्ड मैदान के पीछे गड्ढ़े में ढक दिया गया। हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि बीएमपी जवान अर्जुन दयाल बीएमपी एक मे था। उसके शरीर पर कई जगह गहरे जख्म के निशान हैं। जिसको देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। पुलिस ने मृतक जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है। बताया जाता है कि बीएमपी के जवान अर्जुन दयाल का तबादला बगहा कर दिया गया था। वह अपना सामान पैकिंग कर लिया था और आज ही बगहा निकलना था,लेकिन बीती रात उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।

https://gopalganj.org/sidhwalia/15046/