Bihar Local News Provider

गोपालगंज के कुचायकोट में मौज मस्ती के लिए चार दोस्तो ने शुरू किया बाइक चोरी, पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा बाजार के पास कुचायकोट थाना के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो बाइक चोरों को बाइक के साथ गिरफ्तार किता है। गिरफ्तार चोरों के निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य चोरों को चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।

दरअसल जिले में बाइक चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। आये दिन बाइक चोरों द्वारा बाइक की चोरी कर पुलिस को चुनौती दे डालते है। लेकिन पुलिस भी चोरों को गिरफ्तार करने में अपना जाल फैला चुकी है। जिसके तहत आज चार बाइक चोरों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

इस संदर्भ में कुचायकोट थानाध्यक्ष अश्विनी तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आनन्द कुमार को गुप्त सूचना मिली कि सासामुसा बाजार पर चोरी की बाइक की खरीद बिक्री होने वाली है। प्राप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष आश्विनी तिवारी के निर्देशानुसार सासामुसा बाजार पर छापामारी कर दो बाइक चोर गोपालपुर थाना के सवनही जगदीशपुर गांव निवासी महेश यादव के पुत्र दिलीप कुमार व मोहम्मद आलम के पुत्र मोनू आलम को चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए चोरों ने पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर उसी गांव के निवासी विष्णुदेव शर्मा के पुत्र राहुल शर्मा व कुचायकोट क्षेत्र के बरनहिया बिसा गाँव निवासी खलील मियां के पुत्र इमरान को उसके घर से छापेमरी कर गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के घर से पुलिस ने एक एक चोरी के बाइक भी बरामद किया है।

इस संदर्भ में थानाध्य्क्ष अश्विनी तिवारी ने बताया कि चारो आरोप मित्र है और एक वर्षों से मौज मस्ती व शौक को पूरा करने के लिए बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते है। मुख्यतः ये लोग थावे, गोपालगंज, मिरगंज समेत विभिन्न बाजारों व धार्मिक जगहो पर लगे बाइक की चोरों कर यूपी में।बेचा करते है। फिलहला इन लोगो का अब तक कोई भी अपराधिक इतिहास नही मिल पाए है।

phulwariya