Bihar Local News Provider

गोपालगंज के उचकागांव में हुए मनीष हत्याकांड का आरोपी धनंजय सिंह अपने ही साथियों के हमले में घायल हो गया था

मकसूदपुर गांव में हुए विवाद के बाद चाकू से हमले में मनीष सिंह की मौत होने के साथ ही इस हत्याकांड में आरोपित धनंजय कुमार भी चाकू लगने से घायल हो गया था। मनीष हत्याकांड में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में युवराज सिंह ने बताया है कि धनंजय कुमार ने उनके भाई मनीष कुमार सिंह को दौड़ाकर चाकू से वार किया था। चाकू के वार के बाद मनीष कुमार सिंह जमीन पर गिर पड़े थे। जिसके बाद पीछे दौड़ रहा धनंजय कुमार भी अचानक मनीष कुमार सिंह के ऊपर गिर गया था। जिसके बाद धनंजय कुमार के भाई विनय कुमार और साथी विकास तिवारी द्वारा मनीष कुमार सिंह को मारने के लिए चलाए गए चाकू के वार से ही धनंजय कुमार घायल हो गया। घायल धनंजय कुमार का इलाज किस अस्पताल में इलाज चल रहा है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

https://gopalganj.org/uchkagaon/14967/

https://gopalganj.org/uchkagaon/14944/