Bihar Local News Provider

सिधवलिया: सलेहपुर छरकी पर महिला की चाकू से गोद कर हत्या

महम्मदपुर थाना क्षेत्र में सलेहपुर छरकी पर अपराधियों ने एक महिला की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद छरकी पर खून से लतपथ पड़ी महिला का शव देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हत्यारे की शिकार बनी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला हाथ में कंगन, पैर में पायल तथा गले में मंगलसूत्र पहने हुए थी। हालांकि पुलिस किसी दूसरी जगह इस महिला की हत्या कर शव को यहां लाकर फूंकने की बात कह रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि मंगलवार को दिन के साढ़े दस बजे चंवर की तरफ गए कुछ ग्रामीणों ने सलेहपुर छरकी पर एक महिला का खून से लतपथ शव पड़ा हुआ देखा। इस महिला की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई थी। महिला के पेट तथा छाती में पांच जगह चाकू घोंपा गया था। छरकी पर महिला की हत्या करने की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के शव को देखते के लिए लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। लगभग 23 वर्षीय यह महिला सलवार-समीज पहने हुए थी। जहां महिला का शव पड़ा था वहां खून पसरा हुआ था। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस संबंध में पूछने पर महम्मदपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करने पर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस महिला की कहीं दूसरी जगह हत्या करने के बाद शव को छरकी पर फेंक दिया गया है। महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
कहीं बाइक सवार युवकों ने तो नहीं दिया है वारदात को अंजाम:
अज्ञात महिला की हत्या कहीं बाइक सवार युवकों ने तो नहीं की है, इसको लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा का बाजार मरम ैहै। ग्रामीणों के बीच चल रही चर्चाओं की मानें तो दिन के दस बजे सलेहपुर छरकी से एक पल्सर बाइक पर सवार दो युवक गुजरे थे। बाइक के पीछे-पीछे एक बोलेरो भी जा रही थी। बाइक सवार दो युवकों तथा उसके पीछे पीछे चल रही बोलेरो के जाने के कुछ देर बाद ही ग्रामीणों ने छरकी पर खून से लथपथ महिला को शव पड़ा हुआ देखा था। ग्रामीणों के बीच चल रही चर्चाओं के अनुसार सलेहपुर छरकी चंवर पड़ता है। मंगलवार की सुबह चंवर की तरफ गए ग्रामीणों ने छरकी पर महिला को शव नहीं देखा था। बाइक तथा उसके पीछे बोलेरो के गुजरने के कुछ देर बाद ही वहां महिला का शव पड़ा हुआ देखा गया। महिला का शव पेट के बल पड़ा हुआ था तथा शरीर पर मिट्टी लगी हुई थी। जिससे यह भी अनुमान लगा जा रहा है कि चलती बोलेरो से महिला के शव छरकी पर फेंक दिया गया था। पुलिस इन सभी पहलुओं की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है।