Bihar Local News Provider

भोरे: छेड़खानी का विरोध करने पर पति की काट-काटकर हत्‍या, हैवानियत जान कांप जाएंगे आप

पहले युवती से छेड़खानी की, फिर विरोध करने पर उसके पति की काट-काटकर हत्‍या कर दी। दिन दहला देने वाली यह घटना बिहार के गोलालगंज स्थित भोरे थाना क्षेत्र के रामनगर में हुई।
युवती से की छेड़खानी
जानकारी के अनुसार बीती रात रामनगर में शौच के लिए अपनी भाभी के साथ बाहर निकलीं वार्ड सदस्य सुनैना देवी के साथ छेडख़ानी की गई। सुनयना ने इसका विरोध किया। उन्‍होंने घर लौटकर घटना की जानकारी अपने पति को दी।
विरोध करने पर टांगी से हमला, मौत
इसके बाद पति सुरेंद्र राम विरोध जताने छेड़खानी के आरोपित नागेंद्र राम के घर पहुंचे तो उसने टांगी और फरसे से हमला कर दिया। इस बीच उन्‍हें बचाने की कोशिश में परिवार के दो और सदस्य लालू राम तथा रमन रामभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वार्ड सदस्य के पति की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्‍हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्‍ते में ही उनकी मौत हो गई।
एफआइआर दर्ज, आरोपित फरार
थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि वार्ड सदस्य के पति की हत्‍या तथा दो अन्‍य पर जानलेवा हमले को लेकर एफआइआर दर्ज कर ली गर्इ है। आरोपितों की तलाश में छापेमारी चल रही है।