Bihar Local News Provider

कटेया में दो चिकित्सक सहित चार कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

कटेया नगर क्षेत्र में दो निजी चिकित्सक सहित चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मचा गया है। पॉजिटिव मरीजों में एक पैथालाजी संचालक भी शामिल हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों चिकित्सक के पास इलाज कराने गए तथा पैथालाजी में जांच कराने गए लोग सकते में आ गए हैं। प्रशासन इन चिकित्सकों के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित कर रहा है। कटेया प्रखंड नए पॉजिटिव मरीजों के अलावे पूर्व से ही आठ एक्टिव मरीज हैं। प्रखंड का गौरा, बेलाडिह व कटेया नगर कंटेनमेंट जोन घोषित है।
[the_ad id=”11915″]
बताया जाता है कि कटेया नगर में उत्तर प्रदेश के मूल निवासी एक निजी चिकित्सक कटेया नगर में क्लीनिक चलाते हैं। उत्तर प्रदेश के ही मूल निवासी एक पैथोलॉजी संचालक कटेया नगर में पैथोलॉजी तथा अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाते हैं। चिकित्सक व पैथोलॉजी संचालक व यहां जांच करने वाले एक चिकित्सक ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में कोरोना जांच के लिए अपना तथा अपने यहां काम करने वाले एक कर्मी का सैंपल दिया था। सोमवार की देर शाम इन चारों लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पॉजिटिव मिला कर्मी स्थानीय निवासी है। इनके पॉजिटिव मिलने के बाद पूरे नगर में मचा गया है। अब चिकित्सक से इलाज कराने वाले तथा पैथालॉजी व अल्ट्रासाउंड में अपना जांच कराने वाले मरीजों तथा इन मरीजों का इलाज करने वाले चिकित्सकों व दवा के दुकानदारों को कोरोना संक्रमित होने का भय सताने लगा है। पॉजिटिव मिलने चिकित्व स पैथालाजी संचालक के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट लंबी हो सकती है।
[the_ad id=”11916″]
कटेया में पूर्व के 23 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। जिसमें 15 मरीज स्वस्थ होकर घर आ चुके है। आठ मरीजों का इलाज आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार चौबे ने बताया कि कटेया नगर को पूर्व से ही कंटेनमेंट जाने घोषित किया जा चुका है। पैथोलॉजी व चिकित्सक के संपर्क में आने वाले मरीजों को चिन्हित कर उनका सैंपल लेने की प्रक्रिया चल रही है।