Gopalganj News – गोपालगंज न्यूज़

मीरअलीपुर अपहरण कांड: तीन अगवा हुईं बहनों का नहीं मिला सुराग, विरोध में चक्का जाम

शहर के स्टेशन रोड से अगवा की गईं तीन बहनों की बरामदगी नहीं होने से ग्रामीणों व परिजनों में आक्रोश है। सात दिनों से पीड़ित परिवार के यहां चूल्हा तक नहीं जला है। परिजन भूखे-प्यासे तीनों की सकुशल वापसी के लिए टकटकी लगाए हुए हैं। दो बेटियों की मां के बीमार हो जाने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने तीनों बहनों को बरामद करने में विफल रहने के विरोध में पुलिस के खिलाफ मंगलवार को शहर में चक्का जाम करने का एलान किया है। इधर,पुलिस की छापेमारी व तफ्तीश की तमाम कार्रवाई के बाद भी अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। न ही घटना के दिन से ही गांव से गायब मौलवी के संबंध में कोई अता-पता नहीं चल सका है।